जानलेवा इंफेक्शन ने ली जानी-मानी पोर्न स्टार की जान, पति ने जारी किया भावुक वीडियो

अवॉर्ड विजेता पोर्न स्टार रावेन एलेक्सिस का एक खतरनाक इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया है।

लास वेगास: अवॉर्ड विजेता पोर्न स्टार रावेन एलेक्सिस का एक खतरनाक इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया है। 35 वर्षीय रावेन एलेक्सिस पिछले काफी समय से क्रोहन बीमारी से जूझ रहीं थी और बुधवार को उन्होंने इंफेक्शन की वजह से दम तोड़ दिया। रावेन के निधन की खबर उनके पति ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए दी है। रावेन के पति ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक नीचे गिर गया था और उनके शरीर में किसी भी इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति खत्म हो गई थी। हालांकि गोपनीयता की वजह से रावेन के पति की पहचान छिपाई गई है।

'मैं बहुत लकी हूं, जो रावेन मेरी जिंदगी में आई'

'मैं बहुत लकी हूं, जो रावेन मेरी जिंदगी में आई'

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, वीडियो मैसेज में रावेन एलेक्सिस के पति ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया, 'मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी को जानने वाले सभी लोगों को इस बात का पता चले कि वो आप सभी से प्यार करती थी और आप लोगों की परवाह भी करती थी। मैं बहुत लकी हूं, जो रावेन मेरी जिंदगी में आई और मेरे जीवन का हिस्सा बनी। रावेन मेरे लिए मेरी दुनिया थी और जिंदगी का वो प्यार थी, जिसे मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा।'

'खतरनाक स्तर तक गिर गया था ब्लड प्रेशर'

'खतरनाक स्तर तक गिर गया था ब्लड प्रेशर'

रावेन एलेक्सिस के पति ने वीडियो में बताया, 'काफी दिनों तक क्रोहन बीमारी से जूझने के बाद मेरी पत्नी रावेन की मौत हो गई है। बीमारी की वजह से उसे इंफेक्शन हुआ, जिसने मेरी पत्नी की जान ले ली। जब किसी का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक नीचे गिर जाता है और जब उसका शरीर किसी भी इंफेक्शन से लड़ने की हालत में नहीं रहता, मेरी पत्नी उसी स्थिति में पहुंच गई थी।'

रावेन को मिले थे दो बड़े अवॉर्ड

रावेन को मिले थे दो बड़े अवॉर्ड

अपने शुरुआती करियर में कुछ छोटे एंटरटेनमेंट वेंचर्स से जुड़ने के बाद रावेन एलेक्सिस को प्रोडक्शन कंपनी डिजिटल प्लेहाउस ने हायर किया, जहां उन्होंने साल 2009 से लेकर 2010 तक काम किया था। इसके बाद उन्होंने ये कंपनी छोड़ दी। एडल्ट इंडस्ट्री में काम करते हुए रावेन को दो बड़े अवॉर्ड ने भी नवाजा गया। कुछ समय बाद एक शो में इंटरव्यू के दौरान रावेन ने बताया कि उन्हें स्टेज 4 का लीवर कैंसर है, जिसके इलाज में उन्हें कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रावेन ने कहा कि बीमारी की वजह से वो खाना भी नहीं खा पा रही हैं।

ये भी पढ़ें- न्यूज रीडर ने खोला अपनी ही लाइफ का 'गंदा राज', कंपनी ने कहा- 'कल से आने की जरूरत नहीं'
'इलाज के जरिए मैंने इस बीमारी को हरा दिया'

'इलाज के जरिए मैंने इस बीमारी को हरा दिया'

हालांकि, जब ये शो प्रसारित हुआ तो रावेन एलेक्सिस के ब्वॉयफ्रेंड ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्हें कैंसर है। वहीं, खुद रावेन ने कभी इस बात से इनकार नहीं किया कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि उन्होंने ये दावा जरूर किया कि इलाज की मदद से उन्होंने इस बीमारी को हरा दिया है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में एडल्ट स्टार एंजलीना प्लीज की भी मौत की खबर आई थी। कई दिनों तक गायब रहने के बाद एंजलीना का शव लास वेगास के उनके फ्लैट में मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+