न्यूज रीडर ने खोला अपनी ही लाइफ का 'गंदा राज', कंपनी ने कहा- 'कल से आने की जरूरत नहीं'
मेलिसा ने कभी नहीं सोचा था कि अपनी लाइफ की जिन बातों का वो खुलासा कर रही हैं, उन्हीं बातों की वजह से उनकी नौकरी पर संकट आ जाएगा।
थानेट: हर इंसान का एक अतीत होता है और कहते हैं कि इंसान का अतीत कभी उसका पीछा नहीं छोड़ता। यहां तक कि कभी-कभी अपनी अतीत के लिए इंसान को भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ रेडिया स्टेशन में काम करने वाली एक न्यूज रीडर के साथ, जिसे उसके अतीत के लिए नौकरी से हाथ धोने पड़े। दरअसल इस न्यूज रीडर ने एक ऑनलाइन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने बीते हुए कल की कुछ ऐसी बातों का खुलासा कर दिया, कि अगले ही दिन रेडियो स्टेशन के मैनेजमेंट ने उसे दफ्तर बुलाकर नौकरी से सस्पेंड कर दिया।

'मैंने 26 साल तक सेक्स इंडस्ट्री में काम किया'
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, ये मामला इंग्लैंड के केंट में थानेट का है और इस न्यूज रीडर का नाम मेलिसा टोड है। 45 वर्षीय मेलिसा टोड ने कभी नहीं सोचा था कि इंटरव्यू के दौरान अपने अतीत की जिन बातों का वो खुलासा कर रही हैं, उन्हीं बातों की वजह से उनकी नौकरी पर संकट आ जाएगा। दरअसल वेबसाइट 'केंट ऑनलाइन' को दिए एक इंटरव्यू में मेलिसा ने खुलासा किया कि उन्होंने करीब 26 साल तक सेक्स इंडस्ट्री में काम किया था। मेलिसा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सेक्स इंडस्ट्री में स्ट्रिपर के तौर पर भी काम किया और इसके बाद एक डोमिनट्रिक्स (यौन गतिविधियों में हावी महिला) के तौर पर।

'तब तक आप दफ्तर नहीं आ सकतीं'
हालांकि, जैसे ही मेलिसा टोड का ये इंटरव्यू पब्लिश हुआ, उन्हें अगले ही दिन दफ्तर बुलाकर सस्पेंड कर दिया गया। रेडिया स्टेशन की महिला मैनेजर ने मेलिसा से कहा, 'आपके जीवन का ये खुलासा काफी गंभीर और चौंकाने वाला है और इस मामले पर कंपनी के ट्रस्टी मीटिंग में फैसला लेंगे। जब तक ट्रस्टी आपके बारे में कोई फैसला नहीं लेते, तब तक आप दफ्तर नहीं आ सकतीं।'

'मैं समझ चुकी थी कि मेरे साथ क्या हुआ है'
अपनी मैनेजर की ये बात सुनकर मेलिसा को काफी बड़ा झटका लगा। मेलिसा ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'मैं पूरी तरह समझ चुकी थी कि मेरे साथ क्या हुआ है। मैं हैरान और परेशान थी। हालांकि कुछ दिन बाद मेरा निंलबन वापस ले लिया गया। मेरी मैनेजर ने मुझे कॉल करके बताया कि कंपनी के ट्रस्टी इस बात पर सहमत हुए हैं कि मेरा निलंबन वापस ले लेना चाहिए। हालांकि मुझे एहसास हो चुका है कि अब मैं उस रेडिया स्टेशन का हिस्सा नहीं रही हूं।'

'इंडस्ट्री में मैंने डोमिनट्रिक्स के तौर पर काम किया'
मेलिसा टोड ने बताया, 'मुझे कंपनी की तरफ से हर रोज आने वाले मेल बंद हो गए...साथ ही कंपनी की मैनेजर और बाकी अधिकारियों ने मुझे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, इसलिए मुझे लगता है कि स्थाई तौर पर अब कंपनी में मेरी भूमिका खत्म हो गई है। मैं सेक्स इंडस्ट्री में एक सेक्सुअल सर्विस नहीं देती, बल्कि डोमिनट्रिक्स के तौर पर काम करती हूं।'

'अपने काम को बहुत मिस करती हूं'
मेलिसा टोड ने आगे बताया, 'रेडियो स्टेशन को लगता है कि सेक्स इंडस्ट्री में किसी भी तौर पर काम करना काफी शर्मनाक है। रेडियो स्टेशन पर मैं अपने काम को बहुत मिस करती हूं। उस नौकरी के दौरान अपने काम में मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसकी वजह से कंपनी की छवि को कोई नुकसान पहुंचे। शायद कोई और रेडियो स्टेशन मुझे अब मौका दे। इसके अलावा मैंने हाल ही में अपनी डीजे ट्रेनिंग खत्म की है और मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द एक दिन मेरा अपना शो होगा।'












Click it and Unblock the Notifications