हफ्ते में पांच दिन सेक्स पार्टी, रात भर चलती थी अय्याशी, Playboy मैगजीन के मालिक पर सनसनीखेज खुलासे
ब्रिटिश अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूग हेफनर को लेकर 10 पार्ट्स में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, जिसमें प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर पर कई बड़े खुलासे किए गये हैं।
वॉशिंगटन, जनवरी 26: दुनिया की मशहूर एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर की मौत के चार साल बाद उनकी जिंदगी पर कई सनसनीखेज खुलासे किए गये हैं। ह्यूग हेफनर की जिंदगी को लेकर एक नई डॉक्यूमेंट्री आई है, जिसमें ह्यूग हेफनर पर कई गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए गये हैं। डॉक्यूमेंट्री में कहा गया है कि, प्लेबॉय के मालिक ह्यूग हेफनर अपने खास दोस्तों के लिए सेक्स पार्टी का आयोजन करते थे और उनके आलीशान बंगले पर हफ्ते में कम से कम पांच दिन अय्याशी की जाती थी।

प्लेबॉय के मालिक पर गंभीर आरोप
ब्रिटिश अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूग हेफनर को लेकर 10 पार्ट्स में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, जिसमें प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर की सबसे प्रसिद्ध गर्लफ्रेंड्स में से एक का कहना है कि, उसने उससे मिलने से पहले कभी भी कैज़ुअल संबंध नहीं बनाए थे। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट्री में कहा गया है कि, ह्यूग हेफनर के पास सीक्रेट सेक्स टेप्स का एक विशालकाय खजाना था, जिसमें हजारों लड़कियों के साथ सेक्स के वीडियो तैयार किए गये थे। खुलासा किया गया है कि, इन सभी सेक्स टेप को प्लेबॉय मेंशन में ही तैयार किया गया था।

सीक्रेट सेक्स टेप का खजाना
डॉक्यूमेंट्री में कहा गया है कि, ह्यूग हेफनर ने बगैर किसी लड़की के इजाजत के सेक्स टेप तैयार किए गये थे और सेक्स करने से पहले लड़कियों को ड्रग्स दिया जाता था। ह्यूग हेफनर की सबसे प्रसिद्ध गर्लफ्रेंड 42 साल की होली मैजिसन ने कहा कि, जब वो सिर्फ 21 साल की थी, तब पहली बार बार ह्यूग हेफनर की हवेली में साल 2000 में गई थी और फिर वो बाद में ह्यूग हेफनर की सबसे खास गर्लफ्रेंड बन गई थी। होली मैजिसन ने डॉक्यूमेंट्री में कहा है कि, वो शारीरिक तौर पर ह्यूग हेफनर से आकर्षित नहीं थी, लेकिन वो प्रसिद्धि पाने के लिए उनके साथ जुड़ी थी।

लड़कियों से भरा रहता था मेंशन
सीक्रेट ऑफ प्लेबॉय डॉक्यूमेंट्री सीरिज में ह्यूग हेफनर की जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए गये हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में ह्यूग हेफनर की एक और पूर्व गर्लफ्रेंड सोंद्रा थिओडोर ने दावा किया है कि, उन्होंने ह्यूग हेफनर की हवेली में बड़े बड़े खेल देखे हैं। उन्होंने कहा कि, ह्यूग हेफनर की हवेली में आते वक्त लड़कियां एकदम तरोताजा होती थीं, लेकिन जब वो हवेली से बाहर जाती थीं, तो उनका बुरा हाल होता था और लड़कियां काफी ज्यादा थकी नजर आतीं थीं। उन्होंने कहा कि, ह्यूग हेफनर के शिकारी और पिशाच आदमी था, जिसमें नामालूम कितनी ही लड़कियों की जिंदगी को चूस लिया।

लड़कियों के साथ आया प्लेबॉय मैगजीन
वहीं, ह्यूग हेफनर की जिंदगी पर लगे सनसनीखेज आरोपों पर प्लेबॉय मैगजीन की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि, ''आज का प्लेबॉय ह्यूग हेफनर का प्लेबॉय नहीं है और हम उन महिलाओं और उनकी कहानियों पर पूरा यकीन करते हैं और उनकी कहानियों को सच्चा मानते हैं''। मैगजीन ने आगे कहा कि, ''हम उन लड़कियों और महिलाओं का पुरजोर समर्थन करते हैं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं।'' प्लेबॉय मैगजीन के नेतृत्व टीम ने लिखा है कि, "हम महिलाओं और उनकी कहानियों पर भरोसा करते हैं और उन्हें मान्य करते हैं, और हम उन व्यक्तियों का पुरजोर समर्थन करते हैं जो अपने अनुभव साझा करने के लिए आगे आए हैं।"

तस्वीरों को कर दिया नष्ट
वहीं, ह्यूग हेफनर की विधवा क्रिस्टल का कहना है कि, उसने डिस्पोजेबल कैमरों से ली गई हजारों नग्न तस्वीरों को नष्ट कर दिया है, जिससे होली मैडिसन के इस आरोप की पुष्टि होती है कि प्लेबॉय के संस्थापक ने 'रिवेंज पोर्न का पहाड़' बना रखा था। आपको बता दें कि, 35 साल की क्रिस्टल हेफनर की शादी साल 2012 से ह्यूग से उनकी मृत्यु से कुछ साल पहले हुई थी। आपको बता दें कि, ह्यूग हेफनर की मौत साल 2017 में 91 साल की उम्र में हो गई थी। वहीं, होली मैजिसन ने अपने आरोपों में कहा है कि, ह्यूग हेफनर लड़कियों की नंगी तस्वीरें इसलिए निकालता था, ताकि वो उन्हें ब्लैकमेल कर सके।

वीआईपी दोस्तों के साथ सेक्स पार्टी
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि, ह्यूग हेफनर की पूर्व गर्लफ्रेंड ने खुलासा करते हुए कहा है कि, ह्यूग हेफनर की हवेली पर उसके कई खास और अय्याश दोस्तों का जमावड़ा लगता था और फिर सेक्स पार्टी रातभर चलती थी। ह्यूग हेफनर की पूर्व गर्लफ्रेंड सोंद्रा ने कई नामों का खुलासा किया है, जिसमें बिल कॉस्बी, टोनी कर्टिस, विल्ट चेम्बरलेन और अर्नाल्टो श्वार्जनेगर का ना भी शामिल है। सोंद्रा ने खुलासा करते हुए कहा कि, ह्यूग हेफनर ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया था और इस कदर उसका ब्रेनवॉश किया गया था, ताकि उसके लिए अच्छे और बुरे के बीच का फर्क मिट जाए।

क्या है प्लेबॉय मैगजीन?
आपको बता दें कि, एडल्ट मैगजीन के तौर पर प्लेबॉय मैगजीन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध मैगजीन है और इसकी स्थापना ह्यूग हेफनर ने ही की थी। प्लेबॉय मैगजीन सबसे पहले साल 1953 में प्रकाशित की गई थी और मैगजीन के पहले ही अंक की 55 हजार से ज्यादा प्रतियां बिकी थी और प्लेबॉय मैगजीन रातों रात पूरी दुनिया में छा गया था। धीरे धीरे प्लेबॉय मैगजीन ने कई रिकॉर्ड संख्या में प्रतियां बेचकर कई रिकॉर्ड भी बनाए। वहीं, साल 2015 में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए मैगजीन ने मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें भी पब्लिश करने का विचार किया था, लेकिन बाद में फैसले को बदल दिया गया था। वहीं, ह्यूग हेफनर, जिन्होंने मैगजीन की स्थापना की थी, उनकी 2017 में मौत हो गई और उन्होंने अपने पीछे 50 मिलियन डॉलर यानि करीब 327 करोड़ रुपये छोड़ दिया। वहीं, कहा जाता है कि, जब प्लेबॉय मैगजीन की सफलता अपने शिखर पर थी, उस वक्त ह्यूग हेफनर की संपत्ति 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications