Adani Power और भूटान की DGPC के बीच 770 MW चामकारचू-I जलविद्युत परियोजना के लिए शेयरधारकों का समझौता

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) और भूटान की सरकारी बिजली उपयोगिता कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) ने भूटान में 770 मेगावाट (MW) की चामकारचू-I जलविद्युत परियोजना (Chamkharchhu-I Hydroelectric Project) स्थापित करने के लिए शेयरधारकों के समझौते (Shareholders Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनचेन दाशो शेरिंग तोबगे (Lyonchen Dasho Tshering Tobgay) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Adani-DGPC-JV


ज्वाइंट वेंचर (JV) और मालिकाना ढांचा

हिस्सेदारी: इस प्रोजेक्ट के लिए बनने वाली संयुक्त उद्यम कंपनी में DGPC की 51% और अदाणी पावर की 49% हिस्सेदारी होगी।
मॉडल: यह परियोजना 'बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' (BOOT) मॉडल पर आधारित होगी, जिसकी कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख से 30 वर्ष की रियायत अवधि (Concession Period) होगी।
समय-सीमा: प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2027 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है और शिलान्यास के 6 वर्षों के भीतर इसे चालू (Commission) करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोकेशन और तकनीकी विशेषताएं

यह परियोजना मध्य भूटान के जेमगांग (Zhemgang) जिले में चामकारचू नदी पर एक 'पीकिंग रन-ऑफ़-रिवर' (Peaking Run-of-River) प्रोजेक्ट के रूप में बनाई जाएगी। इस परियोजना से सर्दियों के महीनों में जब नदियों का जलस्तर घटता है, तब यह प्रोजेक्ट भूटान की पीक बिजली मांग को पूरा करेगा, वहीं गर्मियों के दौरान उत्पन्न अतिरिक्त हरित ऊर्जा (Surplus Green Power) को भारत में निर्यात किया जाएगा।

5,000 MW रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा

यह अदाणी समूह और भूटान सरकार के बीच 5,000 मेगावाट जलविद्युत विकास के लिए हुए व्यापक समझौते का हिस्सा है:

पहला प्रोजेक्ट: सितंबर 2025 में हस्ताक्षरित 570 MW वांगचू जलविद्युत परियोजना (Wangchhu Hydroelectric Project)।
दूसरा प्रोजेक्ट: 770 MW चामकारचू-I परियोजना, जो इस रणनीतिक साझेदारी की दूसरी बड़ी परियोजना है।

प्रोजेक्ट के बारे में किसने क्या कहा

"जलविद्युत दक्षिण एशिया के ऊर्जा संक्रमण को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, कार्बन तीव्रता को कम करने और साझा स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।"
- अनिल सरदाना, प्रबंध निदेशक, अदाणी पावर

"यह साझेदारी भूटान की जलविद्युत विकास यात्रा में एक और मील का पत्थर है और भूटान-भारत के दीर्घकालिक ऊर्जा संबंधों को मजबूत करती है।"
- दाशो छेवांग रिंजिन, प्रबंध निदेशक, DGPC

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+