मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा, 'मैं ऑडिशन देने गई थी, तभी उसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया'

ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकीं इस एक्ट्रेस ने एक बड़े स्टार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है...

नई दिल्ली। पिछले दिनों एक के बाद एक 'मीटू मूवमेंट' से जुड़ी कई घटनाएं बॉलीवुड में सामने आईं। फिल्म जगत से जुड़ी कई दिग्गज अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने काम के दौरान अपने साथ हुए गलत बर्ताव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों को लेकर मीटू मूवमेंट एक बड़ी आवाज के रूप में उभरा। बॉलीवुड के अलावा मीडिया और राजनीति से जुड़े कुछ लोगों पर भी यौन शोषण के आरोप लगे। अब हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकीं नाओमी हैरिस ने एक बड़े स्टार पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

'मेरी उम्र उस वक्त 15 साल थी'

'मेरी उम्र उस वक्त 15 साल थी'

नाओमी हैरिस ने बताया कि एक ऑडिशन के दौरान उस बड़े स्टार ने उनके साथ वो हरकत की। एक्ट्रेस नाओमी हैरिस ने अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी उम्र उस वक्त 15 साल थी, जब मेरे साथ वो सब हुआ। मैं एक ऑडिशन के लिए गई हुई थी, और उसी दौरान उसने मेरी स्कर्ट में अपना हाथ डाल दिया। उस वक्त मेरे लिए जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी, वो ये कि उस दौरान वहां डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर भी मौजूद थे और उनमें से किसी ने उसे कुछ नहीं कहा, क्योंकि वो एक बहुत बड़ा स्टार था। उन लोगों ने इसी वजह से आज तक इस घटना पर अपना मुंह नहीं खोला।'

'ये सब करने से पहले वो कभी नहीं सोचते'

'ये सब करने से पहले वो कभी नहीं सोचते'

हालांकि नाओमी ने उस स्टार का नाम नहीं बताया। नाओमी ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि कैम्ब्रिज में मिली शिक्षा ने मुझे काफी हद तक फिल्म जगत में इस तरह की हरकतों से बचाया। आपको तुरंत सोचना चाहिए कि हम सभी के पास एक दिमाग है और अगर हम इसका इस्तेमाल करें तो कई बार ऐसी हरकतों से बच सकते हैं। हालांकि जैसा मैंने महसूस किया कि अगर आप ऑक्सब्रिज जाते हैं, तो यह जरूरी नहीं है। इस पूरे मूवमेंट ने बड़े पैमाने पर बदलाव को जन्म दिया है। पुरुषों को ये बात पता है कि वे अब उन चीजों से बच नहीं सकते, लेकिन फिर भी वो ये सब करने से पहले कभी नहीं सोचते।'

'नो टाइम टू डाई' में नजर आने वाली हैं नाओमी हैरिस

'नो टाइम टू डाई' में नजर आने वाली हैं नाओमी हैरिस

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नाओमी हैरिस जेम्स बॉन्ड की आने वाली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने बॉन्ड गर्ल ईव मोनेपनी की भूमिका निभाई है। नाओमी ने अपना करियर टीवी सीरियल 'साइमन एंड द विच' से एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। हालांकि हॉलीवुड में उन्हें पहचान जेम्स बॉन्ड की फिल्मों स्काईफॉल (2012) और स्पेक्टर (2015) में ईव मोनेपनी के किरदार से मिली। उनकी अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' 2020 में रिलीज हो रही है।

'आपकी नाभि नहीं दिख रही है'

'आपकी नाभि नहीं दिख रही है'

आपको बता दें कि पिछले साल बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ने अपने साथ वर्किंग प्लेस पर हुई इस तरह की घटनाओं को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में पहुंची ऋचा चड्ढा ने इस पर बात करते हुए बताया था, 'मैं एक फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही थी और इस दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहनी हुई थी। शूटिंग के दौरान मुझसे कहा गया कि आपकी नाभि नहीं दिख रही है, अपनी पैंट थोड़ी नीचे कर लीजिए। इस बात को सुनकर मैं एकदम से चौंक गई। कोई हाई वेस्ट पैंट पहनने के बाद अपनी नाभि कैसे दिखा सकता है। मुझसे ये कहने वाले को मैंने जवाब दिया कि इस पैंट में नाभि नहीं दिखेगी। मैं एक काम करती हूं, मार्कर से अपने माथे या गालों पर एक नाभि बना लेती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+