'मेरे Bar में आओ और मेरी बेटी से चैटिंग का मौका पाओ', फेमस एक्ट्रेस के पिता ने दिया ऑफर
हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल कीगन ने अपनी लाइफ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
लंदन: सेलिब्रिटीज चाहे बॉलीवुड के हों या फिर हॉलीवुड... उनकी निजी जिंदगी में अक्सर कुछ ना कुछ दिलचस्प घटनाएं घटती रहती हैं। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर स्टेसी सोलोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर उस घटना का खुलासा किया, जब वो जल्दबाजी में एक ऐसी ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहनकर सुपर मार्केट पहुंच गईं जिसमें उनका अंडरगारमेंट नजर आ रहा था। अब हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल कीगन ने अपनी लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मिशेल ने बताया है कि उनके पिता ने अपने बार में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए, लोगों को बार में आने के बदले अपनी बेटी से बात कराने का ही ऑफर दे डाला।

'मेरी पहचान का अलग ही फायदा उठा रहे मेरे पिता'
मिशेल कीगन ने ये दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया, 'पिछले दिनों मेरे पिता टेनेराइफ गए थे और वहां उन्होंने एक बार खरीद लिया। अब मेरे पिता ने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि अगर वो उनके बार में आएंगे तो उन्हें मशहूर एक्ट्रेस मिशेल यानी मुझसे 'फेसटाइम' ऐप के जरिए फेस-टू-फेस बात करने का मौका मिलेगा। हालांकि मेरे माता-पिता को मेरे करियर के ऊपर गर्व है, लेकिन मेरे पिता मेरी पहचान का एक अलग ही तरीके से फायदा उठा रहे हैं।'

'हर दिन कम से कम पांच कॉल आती हैं'
मिशेल कीगन ने आगे बताया, 'इस ऑफर की वजह से मेरे पास हर दिन 'फेसटाइम' पर अलग अलग ग्राहकों की कम से कम पांच कॉल आती हैं। वो मुझसे बात करना चाहते हैं क्योंकि ऑफर के मुताबिक वो मेरे पिता के बार में जाकर शराब पी है। ये बहुत अजीब ऑफर है, लेकिन मैं खुश हूं क्योंकि वो बार मेरे पिता का सपना है और मेरी वजह से उनका बिजनेस आगे बढ़ रहा है।'

'अगर बीयर पसंद है तो वहां जाइए और...'
अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद हाल ही में मिशेल कीगन अपने भाई के साथ टेनेराइफ पहुंचीं और अपने पिता के बार का प्रमोशन किया। मिशेल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वो अपनी फैमिली के साथ थीं और उन्होंने बार ब्रांडेड टीशर्ट पहनी हुई थी। इन तस्वीरों के साथ मिशेल ने कैप्शन में लिखा- 'पिछले वीकेंड पर मैं और मेरा भाई अपने डैड के नए बार में गए। अगर आपको बीयर पसंद है तो वहां जाइए और मस्ती कीजिए।'

'मैंने अपनी सीरीज में अपने स्टंट खुद किए'
आपको बता दें कि मिशेल ने यह खुलासा 'जोनाथन रॉस शो' के दौरान किया, जो आज यानी शनिवार रात को आईटीवी पर टेलीकास्ट होगा। शो के दौरान मिशेल कीगन ने अपने आने वाले प्रोजक्टस को लेकर भी बात की और बताया कि हाल ही में उन्होंने टीवी सीरीज Our Girl की शूटिंग पूरी की है। मिशेल ने यह भी बताया कि इस सीरीज में उन्होंने अपने स्टंट खुद ही किए थे।

सिंगर ने पहनी ऐसी लेगिंग, नजर आया अंडरगारमेंट
आपको बता दें कि हाल ही में जानी-मानी सिंगर स्टेसी सोलोमन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपने साथ घटी एक घटना के बारे में बताया था। स्टेसी सोलोमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वो अपने पति के साथ सुपरमार्केट गई थीं, और जल्दबाजी में एक ऐसी लेगिंग पहनकर चली गईं, जिसमें उनका अंडरगारमेंट दिख रहा था। स्टेसी को अपनी इस भूल का अंदाजा उस वक्त हुआ, जब एक महिला ने उनके पास आकर उन्हें ये बात बताई। स्टेसी हैरान थीं कि इस हालत में वो पूरे दिन घूमती रही। स्टेसी ने कहा कि सुपर मार्केट आने के लिए वो जल्दबाजी में आईना देखना भूल गईं और इस वजह से ये गलती हुई।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications