मशहूर अभिनेत्री सर्जरी करा के बनी पुरुष, ब्रेस्ट हटवाने के बाद बिना शर्ट शेयर की तस्वीरें
मशहूर अभिनेत्री सर्जरी करा के बनी पुरुष, ब्रेस्ट हटवाने के बाद बिना शर्ट शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली, 28 मई: मशहूर एक्टर इलियट पेज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह इलियट की एक तस्वीर है। जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में इलियट नहाते हुए दिख रहे हैं। वो पूल के किनारे शॉर्ट्स में खड़े हैं। दरअसल इस तस्वीर के वायरल होने की वजह ये है कि ब्रेस्ट सर्जरी के बाद पहली बार उन्होंने शर्टलैस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इलियट ने दिखाए एब्स
इलियट ने अपनी शर्टलेस सिक्स एब्स वाली तस्वीर शेयर की है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री एश्ले पार्क ने इलियट की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, तुम बहुत अच्छे लग रहे हो, मुझे इंतजार रहेगा कि हम कब साथ में स्विमिंग कर पाएंगे।

दोनों ब्रेस्ट करा दिए थे रिमूव
इलियट ने 2013 में टॉप सर्जरी करवाई थी, जिसमें उनके दोनों ब्रेस्ट को रिमूव कर दिया गया था। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सर्जरी के बाद वह पुरुष बन चुकी हैं। इलियट ने कहा था कि जब मेरी सर्जरी हुई तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैंने खुद को एक बार फिर से पा लिया है।

कई बड़ी फिल्मों में किया है काम
इलियट ने अपनी सर्जरी को लेकर कहा था कि वह महिलाओं वाले कपड़ों में बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करते थे। ब्रेस्ट उनको बोझ लगते थे।इंसेप्शन', 'द अम्ब्रेला अकेडमी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके इलियट का नाम पहले एलन था, जिसे बदलकर उन्होंने इलियट पेज कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications