पहली बार मोदी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, संसद में संबोधन, स्टेट डिनर, जानिए PM के दूसरे दिन का पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं। यह उनकी पहली स्टेट विजिट/राजकीय यात्रा है। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी न्यूयॉर्क स्थित यूएन कार्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे वाशिंगटन रवाना हो गए।

जो बाइडेन और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए।

हालांकि गुरुवार को पीएम मोदी का आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस में स्वागत किया जाएगा। जानिए आज का पूरा शेड्यूल

आगमन समारोह

आज शाम 7:30-8:30 बजे के बीच व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का आगमन समारोह होगा। यहां पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम होगा। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए 600 भारतीय भी मौजूद रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसके बाद रात 8:30 से रात 9:30 बजे तक पीएम मोदी की राष्ट्रपति बाइडन के साथ ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन रात 10:00 से 10:30 बजे तक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।

अभी तक पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया है, ऐसे में सीधी व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देना बहुत बड़ी घटना होगी।

अमेरिकी संसद में संबोधन

इसके बाद पीएम मोदी रात रात 12.15- 2.30 बजे तक अमेरिकी संसद को संबधित करेंगे। पीएम मोदी 9 वर्षों में 11 विदेशी संसद को संबोधित कर चुके हैं। यह दूसरी बार होगा जब वो अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे।

इससे पहले वे 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं। दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

स्टेट डिनर

इसके बाद पीएम मोदी शुक्रवार सुबह- 3.30 बजे व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल होंगे। जो बाइडेन और जिल बाइडेन पीएम मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इसमें सैकड़ों मेहमान, कांग्रेस सदस्य, राजनयिक और मशहूर हस्तियां के शामिल होने की उम्मीद है।

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पिछले एक हफ्ते से इस डिनर की तैयारी को मॉनिटर कर रही हैं। उन्होंने गेस्ट शेफ के तौर पर कैलिफोर्निया की वीगन शेफ नीना कर्टिस को चुना है। वीगन शेफ नीना व्हाइट हाउस के शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर डिशेज तैयार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+