छूट गई फ्लाइट! महिला ने एयरलाइन स्टाफ पर उतारा गुस्सा, मारपीट की, फेंकी कुर्सियां, Video वायरल
हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट छूट जाने के बाद महिला ने अमीरात एयरलाइन के कर्मचारी को घूंसा मारा और दर्शकों पर वस्तुओं को फेंका।
मेक्सिको (Mexico) में एक महिला की फ्लाइट छूट गई। इसके बाद उस महिला ने एयरपोर्ट पर बवाल मचा दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक महिला इतनी बौखला गई कि उसने मेक्सिको सिटी एयरलाइन के चेक-इन डेस्क स्टाफ पर हमला ही कर दिया। यह वाकया मेक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है जहां अमीरात एयरलाइन (Emirates airline)के चेक-इन स्टाफ पर एक महिला ने गुस्से में हमला कर दिया।

एयरपोर्ट पर महिला का हंगामा
एयरपोर्ट पर यात्रियों को अक्सर हंगामा करते हुए आपने देखा होगा। लेकिन एक वायरल वीडियो में महिला एयरलाइन के दो चेक-इन स्टाफ पर हमला करते देखा गया। बौखलाई महिला ने कर्मचारी पर घूंसे मारने की क्लिप वायरल हो रही है। करीब 10 सेकंड के इस वीडियो में महिला खूब चिल्ला रही है और सामान इधर -उधर फेंकती दिख रही है। वह चेक-इन डेस्क पर तोड़फोड़ भी करती नजर आ रही हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा स्टाफ को कॉल करके बुलाया।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो क्लिप को ट्विटर पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट छूट जाने के बाद जिस क्षण महिला ने अमीरात एयरलाइन के कर्मचारी को घूंसा मारा और दर्शकों पर वस्तुओं को फेंका #MexicoCity"।
चेक इन स्टाफ के साथ मारपीट
द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, महिला फर्श पर सामान फेंकने से पहले काउंटर पर चढ़ गई और मदद चिल्लाते हुए डेस्क के ऊपर खड़ी हो गई, क्योंकि सुरक्षा कर्मचारी उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications