रूस के खिलाफ यूक्रेन का करारा प्रहार, रेल यातायात ठप्प, लोगों को पहुंचाया जा रहा सुरक्षित जगह
Ukraine Attacks on Crimea: यूक्रेन ने शनिवार को रूस के खिलाफ करारा प्रहार किया। दरअसल, यूक्रेन ने क्रीमिया में स्थित रूसी सेना के गोला-बारूद के भंडार पर ड्रोन हमला किया। हफ्ते भर के भीतर रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला यूक्रेन का यह दूसरा बड़ा हमला है। इस दौरान रूस ने भी जवाबी हमले किए हैं जिनमें 8 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं।
रेल यातायात ठप्प, निकासी शुरू
इस हमले के बाद रेल यातायात ठप्प हो गई है। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालने का काम चल रहा है। इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों को इधर से उधर भागते देखा गया। वहीं यूक्रेनी सेना ने इस हमले को अपनी बड़ी जीत बताया है।

यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी हथियार गोदाम नष्ट
रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन से छीने गए क्रीमिया में आज यूक्रेन ने तबाही मचाते हुए रूसी हथियार गोदाम नष्ट कर दिए। विस्फोट स्थल के आवासीय इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूक्रेनी सेना ने इस बात पुष्टि भी कर दी कि उसने क्रीमिया में ड्रोन हमला किया। इसने अपनी प्रेस सेवा के माध्यम से दावा किया कि क्रास्नोहवार्डिस्क क्षेत्र में एक तेल डिपो और रूसी हथियारों के गोदामों को तबाह कर दिया गया। हालांकि, इसने यह नहीं बताया कि हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications