सोलोमन द्वीप पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई तीव्रता, सुनामी अलर्ट जारी

समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। सोलोमन द्वीप पर आए भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है।

सोलोमन द्वीप (Solomon Islands earthquake) में मंगलवार को 7.0 की तीव्रता का भूकंप आया। चश्मदीदों ने बताया कि झटके से टेलीविजन और अन्य सामान जमीन पर गिर गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। सोलोमन द्वीप पर आए भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, भूकंप के बाद तट पर सुनामी अलर्ट जारी कर दिए गए हैं।

photo

भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी...
खबर के मुताबिक मलंगो में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। भूकंप के झटके सुबह सोलोमन द्वीप पर महसूस किए गए हैं। इलाके में भूकंप के जोरदार झटके लगे। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। सोलोमन तट के एक क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

photo

इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत
बता दें कि, मंगलवार को इंडोनेशिया (Indonesia) के मुख्य द्वीप जावा में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 162 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कम से कम 300 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। एएफपी ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी थी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

इंडोनेशिया में 18 नवंबर को भी भूकंप आया था
इससे पहले भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 नवंबर की शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया था। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया था इंडोनेशिया के सुमात्रा के दक्षिण-पश्चिम में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। उस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली थी। लेकिन आज को जो भूकंप आया है उसमें 20 लोग मारे गए हैं।

पिछले दिनों भारत, नेपाल समेत दक्षिण एशिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। लगातार भूकंप के झटके लगने से लोग डरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+