गिलहरी ने अमेरिका में किया पावर डाउन, कई कंपनियों को उठाना पड़ा भारी नुकसान

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

नई दिल्ली, 25 जून : अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। और लगेगा कि क्या वाकई यह मामला सच है। जी हां, ये बिल्कुल सच है। कैरोलिना में एक गिलहड़ी ने शहर की बिजली गायब कर दी। जिससे कई कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

गिलहरी ने अमेरिका में किया पावर डाउन
Photo Credit:

उत्तरी कैरोलिना स्थित एक यूटिलिटी कंपनी ने एक गिलहरी को बिजली आउटेज के लिए दोषी ठहराया है। जिसकी वजह से कंपनी को बुधवार को भारी नुकसान हुआ। कंपनी को बिजली के बिना 3 हजार से अधिक ग्राहकों को छोड़ना पड़ा। ड्यूक एनर्जी के एक बयान के अनुसार, 22 जून की सुबह एक गिलहरी बिजली के कुछ तारों के संपर्क में आ गई। जिससे एशविले शहर का पावर डाउन हो गया।

तीन हजार से अधिक ग्राहक बिना बिजली के रहे

शहर में अंधेरा छाने से कई व्यावसायिक और सरकारी भवन में 3 हजार से अधिक ग्राहक बिना बिजली के थे। सुबह साढ़े आठ बजे बिजली बहाल हो पाई। इस बीच कई व्यावसायिक सुविधाएं बिजली के बिना प्रभावित हुईं। डाउनटाउन क्षेत्र में काउंटी का कार्यालय बुधवार सुबह 10:30 बजे तक नहीं खुल सका।

कई सेवा रही बाधित

कंपनी ने कहा कि कई अन्य सरकारी कार्यालयों को प्रभावित किया जो बंकोम्बे काउंटी के अधिकारियों की सेवाओं पर निर्भर हैं। उत्तरी कैरोलिना बिजली कंपनी ने कहा कि इन सेवाओं में रजिस्टर ऑफ डीड्स, प्लानिंग, टैक्स कलेक्शन, स्वास्थ्य विभाग, सरकारी प्रशासन, फैमिली जस्टिस सेंटर, इलेक्शन सर्विसेज और इकोनॉमिक सर्विसेज शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+