कोरोना का टीका लगने के बाद सिख युवक ने जमी हुई झील पर किया भांगड़ा, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सिख व्यक्ति का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है और जो शख्स इस वीडियो में भांगड़ा कर रहा है, वो भी कनाडा का निवासी है। ट्विटर पर गुरदीप पंढेर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में खुद गुरदीप पंढेर एक झील पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये झील कड़ाके की ठंड की वजह से जम गई थी, जहां गुरदीप ने भांगड़ा किया है।

गुरदीप ने कोरोना का टीका लगने के बाद किया भांगड़ा
अब आपको हम ये बताते हैं कि आखिर गुरदीप ने भांगड़ा क्यों किया है? दरअसल, गुरदीप ने कोरोना का टीका लगवाने के बाद भांगड़ा करके अपनी खुशी को जाहिर किया है। गुरदीप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "कल शाम को मुझे कोरोना का टीका दिया गया, इसे लगवाने के बाद मैं आनंद, आशा और सकारात्मकता का एहसास कर रहा हूं, इसीलिए मैं भांगड़ा करने के लिए एक जमी हुई झील पर गया, जिसे मैं पूरे कनाडा में और हर किसी के स्वास्थ्य और भलाई के लिए आगे बढ़ा रहा हूं।"
लोगों के चेहरे पर खुशी ला रहा है ये वीडियो
ये वीडियो 2 मार्च को ट्विटर पर शेयर किया गया था और अभी तक 2.8 मिलियन से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। कोरोना महामारी में इस तरह के दिल खुश कर देने वाले वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications