दुबई सरकार का दिवाली धमाका, भारतीयों के लिए महा ऑफर

इस बार दिवाली के अवसर पर दुबई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 से 23 अक्टूबर तक लोग दिवाली के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

आज से यानी की 14 अक्टूबर से एक्सपो सिटी दुबई (Expo City Dubai) ने अल वस्ल ( Al Wasl) में दर्शकों के लिए नए मुफ्त शो की घोषणा की है। इस शो में प्राकृतिक दुनिया के चमत्कार कला, अंतरिक्ष के विहंगम दृश्य का आप आनंद ले पाएंगे। साथ ही इस शो में इंसानियत से जुड़े कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह शो लोगों के लिए एक नया रोमांच लेकर आएगा। बता दें कि एक्सपो 2020 दुबई में काफी लोकप्रिय हुआ था। यहां का कॉसमॉस प्रोजेक्शन देखना जीवन में कभी नहीं भुलने वाला क्षण माना जाता है।

दुबई का एक्सपो शानदार रहता है

दुबई का एक्सपो शानदार रहता है

बता दें कि, खाड़ी देशों के बीच पहले वैश्विक मेले 'एक्सपो 2020 दुबई' काफी धमाकेदार रही थी। बेशकीमती पटाखों की अद्भुत झड़ी, संगीत और स्थायी भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग की शक्ति के संदेश के साथ समारोह का आयोजन हुआ था।

दिवाली को बनाए शानदार और जानदार

दिवाली को बनाए शानदार और जानदार

इस बार दिवाली के अवसर पर दुबई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 से 23 अक्टूबर तक लोग दिवाली के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 'Expressions'नामक एक सीरीज, जिसमें अत्याधुनिक वास्तुकला, म्यूजिक से जुड़े कार्यक्रम लोगों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान कॉसमॉस प्रोजेक्शन डोम कैनवास को giant observatory में बदल देंगे। आपको लगेगा कि आप किसी बड़े नक्षत्र के मंडप के नीचे खड़े हैं। आप खुद को आकाशगंगा में घुमते हुए महसूस करेंगे। यहां आपके करीब से मंगल ग्रह गुजरते नजर आएंगे।

प्रतिभा की प्रदर्शनी

प्रतिभा की प्रदर्शनी

इस एक्सपो में संस्कृति, टेक्नोलॉजी और वास्तुकला की एक वैश्विक प्रदर्शनी है जिसका संदेश 'विचारों को जोड़ना और भविष्य का निर्माण' है। दुबई चाहता है कि यह आयोजन प्रतिभा की प्रदर्शनी के तौर में पूरी दुनिया में जाना जाए और एक मंच के रूप में सामने आए जहां अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियां सामूहिक रूप से संबोधित हो सकें।

प्रकृति के साथ जुड़ जाए

प्रकृति के साथ जुड़ जाए

इस एक्सपो में प्रकृति के शानदार खुबसूरती का आनंद ले पाएंगे। पृथ्वी, समुद्र, अंतरक्षि की सुंदरता को एक छत के नीचे लोगों को दिखाना अपने आपमें अदभुत है। पर्यावरण के साथ-साथ दुनिया में आपसी सद्भाव का संदेश देने के लिए भी यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में विख्यात है।

(Photo Credit : Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+