नेपाल के बाद पापुआ न्यू गिनी में भयंकर भूकंप की दस्तक, सुनामी की चेतावनी
कोकोपो। नेपाल में भूकंप से आयी भीषण तबाही के बाद अब पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूकंप ने दस्तक दी है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 दर्ज की गयी है। हालांकि इससे अभी तक किसी जानमाल की खबर नहीं है लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका है।

इस सूनामी की चेतावनी प्रशांत महासागर के सूनामी सेंटर से जारी की गयी है। न्यू पापुआ गिनी में आये भूकंप ने कोकोपो शहर से 140 किलोमीटर दूर दस्तक दी थी। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी गहराई 10 किलोमीटर है।
प्रशांत महासागर सूनामी चेतावनी सेंटर ने चेतावनी दी है कि प्रलयकारी सूनामी आने की संभाना है जिसका केंद्र 300 किलोमीटर तक हो सकता है। वहीं इस सुनामी का असर ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिलीपींस, फिजी, सहित कई अन्य देशों में हो सकता है












Click it and Unblock the Notifications