ब्वॉयफ्रेंड को निकली एड्स की बीमारी, मॉडल गर्लफ्रेंड ने कर दी हत्या
नई दिल्ली। मिस केन्या बनने का सपना देख रही एक मॉडल ने अपने एचआईवी पॉजिटिव होने पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। ये वारदात 2 साल पहले की है जब मॉडल रूथ कमांडे को केन्याई पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तार होन के बाद भी रूथ कमांडे ने अपना जुर्म नहीं कबूला था लेकिन अब उन्होंने लगभग 2 साल बाद अपना जुर्म कबूलने के साथ ही हत्या की वजह का भी खुलासा किया।

मिली जानकारी के मुताबिथ रूथ का सपना मिस कन्या बनना था इसलिए उन्होंने अपने जुर्म को नहीं कबूल किया। इधर पुलिस भी रूथ पर आरोप नहीं साबित कर पा रही थी जिसका फायदा उठाकर रूथ ने जेल से ही ब्यूटी क्वीन कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ये कॉम्पिटिशन जीता भी। 2016 में रूथ मिस लैंगाटा प्रिजन चुनी गईं।
हालांकि अब रूथ ने खुलासा किया है उन्होंने ही अपने 22 साल के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की है। रूथ ने बताया कि उन्हें एक दिन घर में से एचआईवी के इलाज से संबंधित एक कार्ड मिला जिससे उन्हें पता चला कि उनके ब्वॉयफ्रेंड को एचआईवी है। उसने ये बात मुझसे छुपा कर रखी थी।
रूथ ने बताया कि उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आया कि जिसे वो इतना प्यार करती थी उसी ने उन्हें एचआईवी संक्रमित करने की कोशिश की। इसी गुस्से में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications