अमेरिका में डिपार्टमेंटल स्टोर में भारतीय युवक को मार दी गोली
गुजरात के पाटन का रहनेवाला युवक तीन साल पहले अटलांटा डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने गया था। वहां उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा में एक एनआरआई भारतीय युवक को डिपार्टमेंटल स्टोर में गोली मार दी गई। 24 साल का यह युवक गुजरात के पाटन का रहनेवाला है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने जा रहा था समीर
घटना सोमवार रात की है जब समीर हंसमुख पटेल डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर निकल रहा था कि तभी दो अज्ञात लोग अंदर घुस गए और गोली चला दी। इसके बाद दोनों बदमाश कैश लेकर फरार हो गए।

अस्पताल में समीर की हालत गंभीर
गोली लगने के बाद घायल हुए समीर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कई समाचार सूत्र उसकी मौत होने की बात बता रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी परिजनों या किसी आधिकारिक सूत्रों से पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों और गांव के लोग दुखी
गुजरात में पाटन इलाके के एक गांव के रहनेवाले समीर के चाचा अरविंद पटेल ने बताया, 'समीर तीन साल पहले एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने अटलांटा गया और अपने परिवार के सदस्यों के लिए वहां नौकरी के अवसर भी तलाश रहा था।' समीर के ऊपर हुए हमले की खबर से उसके गांव के लोग दुखी हैं। परिवार के लोग अटलांटा के लिए रवाना होनेवाले हैं।











Click it and Unblock the Notifications