इमरान खान पर निशाना साध चुका था हमलावर, शख्स ने किया नाकामयाब, हर जगह हो रही बहादुरी की चर्चा

इमरान खान पर हुए इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स की खूब प्रशंसा हो रही है जिसने बहादुरी दिखाते हुए इमरान खान की जान बचाई है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। यह फायरिंग पूर्व प्रधानमंत्री के कंटेनर के पास हुई। इस गोलीबारी का शिकार इमरान खान भी हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पैर में तीन गोलियां लगी है। पहले उन्हें किसी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उन्हें लाहौर शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान इमरान खान के अलावा एक पीटीआई कार्यकर्ता के मरने और 9 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पीएम शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है।

Recommended Video

    Imran Khan Attack | Imran Khan Rally Firing | Attack on Imran | Imran Khan Assets | वनइंडिया हिंदी
    फुटेज में गोलीबारी करता दिखा शख्स

    फुटेज में गोलीबारी करता दिखा शख्स

    फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि फुटेज में जो बंदूक दिख रही है वह एके 47 लग नहीं रही है। फुटेज में एक शख्स बंदूक चलाते हुए दिख रहा है। वह मौके पर से भागते हुए भी दिख रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह वह शख्स है जिसने रैली में गोलीबारी की।

    पीछे से हमले को किया नाकामयाब

    हमलावर ने सड़क पर खड़े होकर कंटेनर की तरफ निशाने करके गोली चलाई थी। इसी कंटेनर पर इमरान खान खड़े थे। इसी दौरान गोली चलाने वाले बंदूकधारी का पीछे से एक शख्स हाथ पकड़ लेता है। इसके बाद हमलावर वहां से हाथ छुड़ाकर भागने लगता है। खबरों के मुताबिक, इस दौरान हमलावर का निशाना चूक जाता है और गोली इमरान के पैर में लगती है। लेकिन वह शख्स हमलावर को पकड़ने में कामयाब होता है।

    सोशल मीडिया पर बताया राष्ट्रीय नायक

    सोशल मीडिया पर हमलावर को रोकने वाले शख्स की खूब प्रशंसा हो रही है और उसे राष्ट्रीय नायक बताया जा रहा है। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा है, हत्यारे को रोकने वाला राष्ट्रीय नायक है। उसने न सिर्फ इस देश को बचाया बल्कि वह हर पुरस्कार और प्रशंसा का हकदार हैं जो हम उसे दे सकते हैं।

    पीएम शहबाज शरीफ ने की निंदा

    पीएम शहबाज शरीफ ने की निंदा

    इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले पर पाकिस्तान के प्रधामंत्री शहबाज शरीफ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने गृहमंत्री से हमले की तत्काल रिपोर्ट भी मांगी है। शहबाज शरीफ ने आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी पुलिस और मुख्य सचिव पंजाब से तत्काल रिपोर्ट मांगने का निर्देश दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+