किसी ने चुराया हाइवे तो किसी ने चोरी कर लिए अंडरगारमेंट्स

न्‍यूयॉर्क। पिछले दिनों रूस में एक अजीबो-गरीबों चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने एक हाइवे को ही चुरा लिया। जी हां, आपने सही सुना, हाइवे। रूस में 50 किलोमीटर लंबे हाइवे को चुराया गया है और इस चोरी के जुर्म जेल के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

वैसे यह पहली बार नहीं जब किसी ऐसी चोरी के बारे में सुनकर लोगों को हैरानी भी हुई और हंसी भी आई। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें इसी तरह की अजब-गजब चोरियों के बारे में खबरें आई थीं जिन्‍हें सुनकर लोग एक पल को अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे।

आगे की स्‍लाइड्स पर रूस में हुई इस चोरी के साथ ही आठ और ऐसी चोरियों पर नजर डालिए जिनकी खबरों ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर अरेस्‍ट

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर अरेस्‍ट

रूस के सीनियर पुलिस ऑफिसर पर अलेक्‍जेंडर प्रोटोपोपोव पर यहां के उत्तर कोमी के इलाके में मौजूद एक हाइवे की चोरी का आरोप लगा है। रूस की मीडिया के मुताबिक उन्‍होंने सड़क के 7,000 मजबूत कॉन्क्रीट के टुकड़ों को बेच दिया। इस सड़क को आठ बिलियन की लागत के साथ वर्ष 2014 में हुए शोसी ओलंपिक के दौरान बनाया गया था।

दिसंबर 2007 की घटना

दिसंबर 2007 की घटना

रूस में ही 29 दिसंबर 2007 को यहां के खैबरोस्क प्रांत में 200 टन के स्‍टील के एक पुल के चोरी होने की खबरें आई थीं। यह पुल 11.5 मीटर लंबा था। इसमें 50 सेंटीमीटर के चार पाइपों के ऊपर स्टील की पट्टियां लगाई गई थीं। चोरी करने वालों ने रातों रात पुल को काटकर इसे स्क्रैप मैटल के रूप में बेच दिया।

मार्च 1966 की घटना

मार्च 1966 की घटना

मार्च 1966 में ब्रिटेन विश्व कप फुटबॉल के टूर्नामेंट के आयोजन में व्‍यस्‍त था। इसमें पुरस्कार में दिए जाने वाले कप को लंदन के एग्‍जीबिशन हॉल में रखा गया था। 30,000 पाउंड का जुल्‍से रिमे कप को एक कुत्‍ते ने ढूढ़ निकाला था। फिर 1983 में गायब हो गया और उसके बाद इसका कोई पता नहीं चल सका।

मडोना के अंडरगारमेंट की चोरी

मडोना के अंडरगारमेंट की चोरी

वर्ष 1992 में लॉस एंजेलिस में दंगों के दौरान कुछ लोग महिलाओं के अंडरगारमेंट्स तक की चोरी में लगे थे। चोर यहां के 'फ्रेडरिक ऑफ हॉलीवुड' दुकान में दाखिल और सामान चुरा कर भाग गए इनकी कीमत करीब 20,000 डॉलर थी। इसमें पॉप सिंगर मैडोना का भी अंडरगारमेंट जिसमें सोना लगा था, चोरी हो गया था।

वर्ष 2012 की घटना

वर्ष 2012 की घटना

कनाडा में हुई एक घटना में तीन लोगों को करोड़ों रुपए के मेपल सीरप चुराने के लिए गिरफ्तार किया गया। यह मेपल सीरप क्यूबेक के एक गोदाम से चुराया गया था। अधिकारियों ने गोदाम की जांच करते समय पाया कि वहां खाली बैरल रखे हैं। इस सीरप की कीमत करीब दो करोड़ कनैडियन डॉलर थी।

 छोटी कार का हुआ प्रयोग

छोटी कार का हुआ प्रयोग

वर्ष 2012 में चोरों ने एक ट्रेलर वाली छोटी कार का प्रयोग करते हुए चर्नोबिल परमाणु हादसे की जगह से 300 किलो मेटल चुराने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कार और मेटल दोनों बरामद कर लिए थे। इसके एक साल पहले चर्नोबिल के तीन कर्मचारियों को रेडियोधर्मी मेटल चुराने के लिए सजा हुई थी।

ऑस्‍ट्रेलिया में हुई थी घटना

ऑस्‍ट्रेलिया में हुई थी घटना

ऑस्ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड में पुलिस ने दो ब्रिटिश और एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को एक थीम पार्क से फेयरी पेंगुइन डर्क की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने बाद में बताया कि ये शराब के नशे में किया गया मजाक था। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन उन्हें अपने घर में एक अनजाने मेहमान को देख कर आश्चर्य हुआ था।

वर्ष 1983 की घटना

वर्ष 1983 की घटना

फरवरी 1983 में आयरलैंड में बैलीमनी स्टड फार्म में घुस कर चोरों ने दुनिया में घुड़दौड़ के सबसे नामी और महंगे घोड़े शर्गार को अगवा कर लिया था। इसने कई बड़ी प्रतियोगिताएं जीती थीं और गर्भाधान के लिए उसकी फीस एक करोड़ पाउंड थी। इसकी चोरी का शक आयरिश रिपब्लिकन आर्मी पर गया जो उस वक्त काफी ताकतवर थी।

चिंपाजी ने चुराया था मोबाइल

चिंपाजी ने चुराया था मोबाइल

लंदन के एक चिंपांजी पर 2002 में मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का आरोप लगा था। पुलिस को पूर्वी लंदन के दो अलग-अलग जगहों से चोरी की दो घटनाओं की सूचना मिली। पुलिस को दूसरी चोरी की खबर देने वाले ने बताया कि उसने घर से एक चिंपांजी को निकलते हुए देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+