एमएच 370 में मौजूद शू बॉम्‍ब से भारत पर 9/11 जैसे हमले की साजिश!

search.mh370.india
नई दिल्‍ली। मलेशिया की गायब हुई फ्लाइट एमएच 370 के जरिए भारत पर 9/11 जैसे हमले की योजना तैयार की गई, यह डरावनी खबर उस व्‍यक्ति के ट्वीट से आई है जिसे अमेरिका का सबसे विश्‍वसनीय चेहरा करार दिया जाता है।

जरूर पढ़ें- भारत में है 'हाइजैक' हुआ मलेशियायी विमान एमएच 370!

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के कैबिनेट में डिप्‍टी सेक्रेटरी रहे स्‍टोरबे टालबॉट की शनिवार को की गई एक ट्वीट ने भारत और दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों को डराकर रख दिया है।

Did you know: सर्च ऑपरेशन पर अब तक 200 मिलियन डॉलर खर्च हो चुके हैं

टालबॉट ने अपनी एक ट्वीट किया, 'मलेशिया विमान का रहस्‍य: विमान की दिशा, इसमें मौजूद ईधन और इसकी रेंज अब कुछ और आशंका होने लगी है और लगता है कि हाइजैकर्स ने इस प्‍लेन के जरिए भारत के किसी शहर पर 9/11 हमले जैसी योजना तैयार की थी।' टालबॉट को आज भी अमेरिका के एक ऐसे प्रभावशाली चेहरा माना जाता है जिसके पास हर पल जानकारियां रहती हैं।

टालबॉट की इस बात में दम इसलिए भी नजर आ रहा है क्‍योंकि मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्‍जाक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही थी कि इस फ्लाइट के ट्रांसपोंडरों को जानबूझ कर स्विच ऑफ किया गया। साथ ही इसे जानबूझकर विपरीत दिशा की ओर मोड़ गया था।

जांचकर्ताओं की ओर से भी इस बात को कहा जा चुका है। लोग यह मान बैठे थे कि यह विमान अब तक कहीं क्रैश हो गया होगा। लेकिन अब इसके गायब होने की खबरों और टालबॉट की इस ट्वीट ने एक अनजाना डर पैदा कर दिया है।

कुछ दिनों पहले ब्रिटेन की कोर्ट में अल-कायदा के एक आतंकी ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि चार से पांच मलेशियाई व्‍यक्ति एक विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर एक शू बॉम्‍ब के जरिए इसमें ब्‍लास्‍ट करने की योजना तैयार कर रहे थे।

सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इस आंतकी की ओर से दी गई जानकारी काफी विश्‍वसनीय है और हो सकता है कि एक और 9/11 जैसा हमला अंजाम दिया जाए। यह आतंकी मलेशिया के कुछ जेहादी तत्‍वों से भी मिल चुका था जिनमें से एक अफगानी पायलट था। आतंकी की ओर से जेहादियों को एक शू बॉम्‍ब दिया गया था ताकि वह विमान के नियंत्रण को अपने हाथ में ले सकें।

अमेरिका पर 9/11 हमले को शू बॉम्‍ब के जरिए ही अंजाम दिया गया था। इस हमले में 3000 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका की होमलैंड सिक्‍योरिटी एजेंसी की ओर से एयरलाइन कंपनियों को फरवरी 2014 में एक चेतावनी जारी की गई थी कि आतंकी शू बॉम्‍ब के जरिए एक बड़े हमले की योजना तैयार कर रहे हैं। ऐसे में एयरलाइनों को अतिरिक्‍त सावधानी बरतने को कहा गया था।

फिलहाल इंडियन नेवी अंडमान के अलावा बंगाल की खाड़ी मे भी एमएच 370 के सर्च ऑपरेशन को जारी रखे है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+