84 वर्ष की उम्र में बिलेनियर रूपर्ट मर्डोक ने की चौथी शादी
लंदन। जानेमाने मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक ने अभिनेत्री और मॉडल जैरी हाल से लंदन में शादी कर ली है। 84 वर्ष के मर्डोक की ये चौथी शादी है और जैरी हॉल की उम्र 59 है।

जैरी हाल ने वर्ष 1992 में बाली में सर मिक जैगर से शादी की थी। उनकी इस शादी को कानून की मान्यता नहीं मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया में जन्में मर्डोक अब अमेरिकी नागरिक हैं जिन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि वे इस दुनिया के सबसे भाग्यशाली और खुश व्यक्ति हैं।
मर्डोक की न्यूज यूके कंपनी 'द टाइम्स' और 'द सन' अखबार पब्लिश करती है। प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्ब्स के मुताबिक, न्यूज कार्पोरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मर्डोक और उनके परिवार की वर्ष 2015 तक टोटल एसेट 11.2 अरब डॉलर थी।
मर्डोक ने इससे पहले पैट्रिसिया बूकर, ऐन्ना टोर्व और वेंडी डेंग से विवाह किया था।












Click it and Unblock the Notifications