अमेरिका: क्रिसमस के दिन 8 साल के एक शरणार्थी की मौत
वॉशिंगटन। सीमा पार से आ रहे अवैध शरणार्थियों को अमेरिकी अधिकारी लगातार हिरासत में ले रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह के भीतर डिटेंशन सेंटर में लिए गए शरणार्थियों मे से अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को क्रिसमस के दिन ग्वाटेमाला की रहने वाली एक 8 वर्षीय शरणार्थी बच्चे की मौत हुई है, जो पिछले कई महीनों से डिटेंशन सेंटर में रह रहा था। मैक्सिको के रास्तों से अमेरिका में प्रवेश कर रहे शरणार्थियो को वहां के अधिकारी उन्हें हिरासत में ले रहे हैं।

यूएस पेट्रोल एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के मुताबिक,सोमवार देर रात को बीमार बच्चे और उसके पिता को न्यू मैक्सिको के अलामोगोर्डो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उससे पहले हाल ही में एक 7 साल की बच्ची की भी मौत हो गई थी। अमेरिकी डिटेंशन सेंटर में हो रही मौतों के बाद वहां के केयर और प्रोटेक्शन ऑफिसर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि, बच्चे की मौत की वजह डिटेंशन सेंटर की तरफ से फिलहाल न तो कोई बयान आया है और नहीं उसके मरने की वजह बताई गई है। इससे पहले इसी महीने जिस बच्ची की मौत हुई थी, वह भी ग्वाटेमाला की ही रहने वाली थी।
बता दें कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने इस साल अप्रैल में अवैध शरणार्थियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक अगर कोई अवैध शरणार्थी अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे हिरासत में लेकर तुरंत डिटेंशन सेंटर में डाल दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications