हटी सब्सिडी तो 75 प्रतिशत महंगा हो गया पेट्रोल

petrol-iran
तेहरान। जब-जब भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तो हंगामा ही मच जाता है लेकिन शुक्रवार आधी रात से एक देश में पेट्रोल के दामों में एक दो नहीं बल्कि पूरे 75 प्रतिशत का इजाफा होने वाला है। यह देश कोई और नहीं बल्कि पेट्रोल का उत्‍पादन करने वाला ईरान है।

अर्थव्‍यवस्‍था को सहारा देने के लिए कदम
र्इरान ने पेट्रोल पर दी जाने वाली सब्सिडी में भारी कटौती करने का फैसला किया है, जिसके चलते वहां शुक्रवार आधी रात से पेट्रोल की कीमतों में 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसकी वजह से ईरान में पेट्रोल पंपों पर कारों की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने इस फैसले पर अपनी मोहर लगाई है और उनका मानना है कि इस कदम से ईरान की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी मदद मिलेगी और पश्चिमी देशों के बैन की वजह से अर्थव्‍यवस्‍था को भी काफी मदद मिलेगी।

पानी महंगा पेट्रोल सस्‍ता

ईरान में पेट्रोल दुनिया के बाकी हिस्‍सों के मुकाबले काफी सस्‍ता है लेकिन इसके बाद भी वहां के लोगों को पेट्रोल की बढ़ी कीमतें रास नहीं आ रही हैं। इन बढ़ी कीमतों के विरोध में देश में आवाज उठने लगी हैं। ईरान में सब्सिडी के चलते बोतलबंद पानी के मुकाबले पेट्रोल अधिक सस्ता है। ताजा फैसले के बाद से पेट्रोल की कीमतें 16.50 रुपए से बढ़कर 23.80 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। डीजल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

वर्ष 2007 में जब पहली बार सस्ते पेट्रोल की योजना शुरू की गई थी तो कुछ पेट्रोल पंपों पर दंगे हो गए थे। इस साल अभी तक ईरानियों के बिजली बिल में 24 प्रतिशत और पानी के बिल में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। राष्ट्रपति रूहानी इस समय ईरान के विवादित क्लिक करें परमाणु कार्यक्रम से पीछे हटने और बदले में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के लिए दुनिया के प्रमुख देशों से बातचीत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+