7 साल की बच्ची ने YouTube से एक साल में कमाए 2 अरब रुपए, डॉक्टर की गलत सलाह पर शुरू किया था चैनल

मास्को, 09 फरवरी। दुनियाभर में इंटरनेट का जाल बिछा हुआ है, जिस पर आज कई देशों की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है। सोशल मीडिया और यूट्यूब की मदद से कई लोग वर्तमान में करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इसमें वयस्क तो शामिल हैं ही, लेकिन बच्चों ने भी कई मामलों में बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। आज हम आपको ऐसी एक यूट्यूबर से मिलवाने जा रहे हैं, जिसकी उम्र और कमाई सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हो सकता है आपने भी उस बच्ची के वीडियो को देखा हो, जिसकी आज हम बात करने जा रहे हैं।

रूस की एनास्तासिया राद्जिंस्काया की कमाई

रूस की एनास्तासिया राद्जिंस्काया की कमाई

रूस में रहने वाली एनास्तासिया राद्जिंस्काया की उम्र महज 7 साल है। इस छोटी से उम्र में भी एनास्तासिया अपनी मेहनत और लगन से कमाई के मामले में बड़े-बड़े यूट्यूब स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक एनास्तासिया राद्जिंस्काया यूट्यूब से कमाई करने वाली दुनिया की छठी सबसे बड़ी यूट्यूबर हैं। फोर्ब्स ने उन्हें अपनी लिस्ट में छठा स्थान दिया है। इस लिस्ट में भारत के यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

बड़े-बड़े यूट्यूबर्स को छोड़ा पीछे

बड़े-बड़े यूट्यूबर्स को छोड़ा पीछे

यूट्यूबर और बॉक्सर जेक पॉल भी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। एनास्तासिया राद्जिंस्काया को दुनिया की सबसे कम उम्र की यूट्यूबर माना जाता है। उनके यूट्यूब चैनल 'लाइक नास्त्य' पर 86 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि अन्य 11 चैनलों पर उनके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 260 मिलियन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूट्यूबर का 'लाइक नास्त्य' नाम का अपना बिजनेस भी है और वह एनएफटी कलेक्शन भी रखे हुए हैं।

एक महीने में 1 करोड़ से अधिक की इनकम

एक महीने में 1 करोड़ से अधिक की इनकम

एनास्तासिया राद्जिंस्काया के कमाई की बात करें तो उनकी सालाना नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर है। एक महीने में वो करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं। यूट्यूब पर एनास्तासिया अपने ट्रैवेल ब्लॉग और बच्चों के लिए गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। जनवरी 2014 में जन्मी राद्जिंस्काया को बचपन से एक दिमागी बीमारी थी, डॉक्टरों ने उनके माता-पिता को चेतावनी दी थी कि वह कभी नहीं बोल सकती है।

डॉक्टरों को हो गया थो धोखा

डॉक्टरों को हो गया थो धोखा

डॉक्टरों की सलाह के बाद एनास्तासिया के माता-पिता ने उनके बोलने, चलने और लाइफ एंजॉय करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में साल 2015 में उनके लिए एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में एनास्तासिया की जांच करने पर डॉक्टरों को पता चला कि उनका अंदाजा गलत था और बच्ची पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन परिवार ने 2016 में एनास्तासिया के लिए 'लाइक नास्त्य' नाम का एक और यूट्यूब चैनल बनाया। एनास्तासिया के माता-पिता भी ब्यूटी प्रोडक्ट का कारोबार करते हैं।

लग्जरी लाइफ और प्राइवेट जेट में सफर

लग्जरी लाइफ और प्राइवेट जेट में सफर

'लाइक नास्त्य' की शुरुआत एक टॉय अनबॉक्सिंग चैनल के रूप में हुई थी, जो अब इस तरह का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया गया दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया है। यूट्यूब से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी एना के चाहने वाले करोड़ों की संख्या है। अपने यूट्यूब चैनलों से एनास्तासिया हर साल करीब 2 अरब से अधिक की कमाई करती हैं। छोटी सी उम्र में ही बच्ची प्राइवेट जेट में सफर करती है और किसी सेलेब्रिटी की तरह लाइफ जी रही है।

यह भी पढ़ें: यूट्यूब के ज़रिए कैसे फैल रहा बॉलीवुड के प्रति नफ़रत का 'धंधा' - बीबीसी पड़ताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+