पैपुआ न्यू गिनी में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 दर्ज
नई दिल्ली। पैपुआ न्यू गिनी में आज भूकंप की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह भूकंप काफी तेज था, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप के झटके नेपाल सहित पूर्वी भारत के कई हिस्से में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications