US Election 2024: 64 फीसदी अमेरिकी चुनाव में ट्रम्प को नहीं देंगे वोट, क्या खात्मे की ओर है ट्रम्प युग?

अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प अब अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में हाशिये पर जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कानूनी मुसीबतें बढ़ने के कारण पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प की लोकप्रियता गिर रही है।

बुधवार को जारी एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 35 फीसदी अमेरिकी चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव लड़े।

donald trump popularity

वहीं, 63 फीसदी लोगों का मानना है कि ड्रम्प को दोबारा इस रेस में शामिल नहीं होना चाहिए। चार महीने पहले ये आंकड़ा महज 55 फीसदी था। यह ताजा सर्वेक्षण पिछले शुक्रवार से सोमवार तक आयोजित किया गया था।

सर्वेक्षण में 64 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि वे निश्चित रूप से 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प को वोट नहीं देंगे। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 53 फीसदी लोगों ने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा अवैध रूप से सत्ता में बने रहने की कथित योजना के लिए ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने का अनुमोदन किया, जबकि केवल 30 फीसदी इसे अस्वीकार किया।

लोकप्रियता में गिरावट का ये दौर ट्रम्प को पहली बार देखना पड़ रहा है। कुछ महीने पहले हुए रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स के सर्वे में भी उनकी लोकप्रियता में गिरावट देखी गई।

ट्रम्प के अलावे रिपबल्किन पार्टी में भारतीय मूल के प्रत्याशी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। रामास्वामी एक अन्य रिपब्लिकन उम्मीदवार डिसेंटिस को तगड़ी चुनौती दे रहे हैं।

रिपोर्ट बताते हैं कि रामास्वामी अचानक से जीओपी मतदाताओं के लिए आश्चर्यजनक रूप से दिलचस्प उम्मीदवार बन गए हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन उम्मीदवारों की रेस में अभी भी सबसे आगे हैं।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस रिपब्लिकन नामांकन हासिल करने वाले सट्टेबाजों की दौड़ में उद्यमी विवेक रामास्वामी के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

हालांकि कुछ दिन पहले हुए रियलक्लियर पॉलिटिक्स के एक सर्वेक्षण में, रामास्वामी 6.1 प्रतिशत मतों के साथ केवल ट्रम्प (54.2 प्रतिशत) और डिसेंटिस (15.1 प्रतिशत) से पीछे नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले सर्वेक्षणों में रामास्वामी डिसेंटिस को पछाड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+