Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान भूकंप में 800 की मौत, इन कमियों से जूझ रही तालिबानी सरकार

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप के बाद मलबे में दबे लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। इस भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 800 का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि सोमवार को आए 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में कम से कम 400 लोग घायल हुए हैं।

RTA ने क्या बताया?

जलालाबाद में भूकंप पीड़ितों को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। शुरुआत में 250 मौतों की पुष्टि हुई थी, जिसे बाद में सरकारी प्रसारक रेडियो टेलीविज़न अफगानिस्तान (आरटीए) ने बढ़ाकर 500 कर दिया। जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ रहा है, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Aghanistan Earthquake

800 लोगों की गई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शरफत ज़मान ने एक बयान में कहा, "हताहतों और घायलों की संख्या अधिक है, लेकिन क्षेत्र तक पहुंचना मुश्किल होने के कारण हमारी टीमें अभी भी मौके पर हैं।" रॉयटर्स के अनुसार, तालिबान-शासित अफगान आंतरिक मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या 800 होने की पुष्टि की है।

पीड़ितों की दुर्दशा

अफगानिस्तान में आए इस भूकंप से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जो घायल हैं उन्हें मूलभूत इलाज जैसी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। तालिबानी सरकार के पास जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेडीकल सुविधाओं की भयंकर कमी है। मौत का आंकड़ा बढ़ने का एक कारण गंभीर घायलों को समय पर अच्छा इलाज नहीं मिल पाना भी है।

पाकिस्तान में महसूस हुए झटके

यूएसजीएस के मुताबिक, 6.3 तीव्रता का यह भूकंप नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास आया था। इस झटके के बाद, एक 4.7 तीव्रता का भूकंप भी आया, जिसका केंद्र प्रारंभिक भूकंप के केंद्र से बहुत दूर नहीं था और इसकी गहराई लगभग 140 किमी थी। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।

2023 के बाद सबसे भयानक भूकंप

यह सोमवार को आया भूकंप 2023 के बाद इस क्षेत्र में आया सबसे घातक भूकंप है। दो साल पहले भी 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया था, जिसके बाद कई शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। तालिबान के अनुसार, उस समय लगभग 4,000 लोग मारे गए थे।

1500 लोगों की गई थी जान

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, उस भूकंप में कम से कम 1,500 लोग मारे गए थे। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा अधिक रहता है, खासकर हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इसी की वजह से इस क्षेत्र में भूकंप आते रहते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+