पाकिस्तान में मजदूरों पर गोलीबारी , 6 की मौत, 1 घायल
कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मोबाइल टॉवर लगाने कंस्ट्रक्शन पर काम करे रहे मजदूरों पर अटैक हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत होने की पुष्टी की गई है। खारां जिले के लाइजा क्षेत्र में एक बाइक-सवार कुछ लोगों ने गोलीबारी पर इस घटना को अंजाम दिया है। हमले का शिकार सभी मजदूर पंजाब के रहने वाले थे, जो एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए नेटवर्क इंस्टॉलेशन पर काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक लेबर घायल हुआ है। मजदूरों को निशाना बनाने के बाद, हमलावर घटना स्थल से तुरंत फरार हो गए। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में यह दिन की दूसरी घटना है, इससे पहले एक चीनी अधिकारी पर तथातकथित रूप से पाकिस्तानी मजदूर की हत्या करने का आरोप लगा था।
पाकिस्तान में हाल ही के दिनों में लेबर पर अटैक बढ़े हैं। पंजाब और सिंध प्रांत में मजदूरों को लगातार निशाना बनाया गया है। पिछले साल सिंध प्रांत में रोड़ प्रोजेक्ट के दौरान चार की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications