जापान में भूकंप के बाद मियागी क्षेत्र से टकरायी हल्की सूनामी

जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर इशिनोमाकी, मियागी क्षेत्र में 20 सेंटीमीटर उंची सूनामी देखी गई।
एजेंसी ने मियागी क्षेत्र और पास के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र तथा इवेट क्षेत्रों के लिए सुनामी से संबंधित परामर्श जारी किया था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि भूकंप के बाद इन क्षेत्रों में 1 मीटर की उंचाई तक की लहरें प्रशांत तटीय रेखाओं को प्रभावित कर सकती हैं।
भूकंप से प्रभावित इलाकों में देश का पूर्वोतर प्रशांत तट भी शामिल है। यहीं फुकुशिमा है जहां तीन वर्ष पहले जबरदस्त सूनामी ने तबाही मचाई थी। तब इसकी वजह से हजारों लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को काफी नुकसान पहुंचा था। लेकिन भूकंप के कारण इस क्षेत्र में फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा केन्द्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है।
जापान के भूकंप पैमाने पर यह मध्यम स्तर का भूकंप है, जिसके कारण कोई बड़ा नुकसान होने का खतरा नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर में 37.1 डिग्री और पूर्व में 142.3 डिग्री दूर दस किलोमीटर गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications