मिस्र: आतंकी ठिकाने पर रेड के दौरान 55 पुलिसकर्मियों की मौत
नई दिल्लीः मिस्र में 55 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। आतंकवादी ठिकाने पर रेड के दौरान गोलीबारी में इतने लोगों की जान गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की आतंकियों के साथ काफी देर तक मुठभेड़ चली। न्यूज एंजेसी एपी के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 अधिकारी और 32 रिक्रूट शामिल थे। मिस्त्र के अधिकारियों के मुताबिक ये संख्या बढ़ भी सकती है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को एक मुठभेड़ में राजधानी से 135 किलोमीटर दूर गीजा प्रशासन के अल-वहात अल-बहरिया इलाके में छापेमारी की गई, जिसमें 55 से ज्यादा अधिकारियों की मौत हो गई।
एंजेसी से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मीडिया से बात करनी की इजाजत नहीं है, लेकिन इस अभी तक मृतकों की संख्या की सही जानकारी नहीं है।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब मिस्र में इस तरह की घटना हुई हो, जुलाई के महीने में मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। हमले के बाद किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। उससे एक दिन पहले बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 66 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- अगर राजस्थान के किसी अधिकारी पर लगा आरोप तो 6 महीने मीडिया नहीं पूछ सकेगी सवाल, आएगा नया कानून












Click it and Unblock the Notifications