नए तालिबान चीफ के आते ही काबुल में धमाकों का दौर
काबुल। हाल ही में तालिबान ने मुल्ला मंसूर अख्तर को अपना नया चीफ बनाया है। मंसूर अख्तर को मुल्ला उमर की मौत के बाद संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंसूर अख्तर के आते ही काबुल शुक्रवार को दो सबसे बड़े धमाकों से दहल गया।

अब तक इन धमाकों में 50 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। पिछले वर्ष दिसंबर में नाटो अभियान के खत्म होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घटना है।
पहले हमले में कल मध्यरात्रि के बाद काबुल के बीचो-बीच एक शक्तिशाली ट्रक बम विस्फोट हुआ जिसमें 15 लोग मारे गए और 240 लोग घायल हुए। काबुल के सैन्य बेस पर हुए हमले से तालिबान ने खुद को अलग कर लिया है है। सामान्य तौर पर तालिबान ऐसे स्थानों पर हमले करता है जहां बड़ी संख्या में असैन्य नागरिक हताहत हों।
पहले हमले के 24 घंटे के भीतर काबुल पुलिस अकादमी के सामने पुलिस की वर्दी पहने हुए एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी। तालिबान ने इस हमले की तुरंत जिम्मेदारी ली।
काबुल स्थित विशेष अमेरिकी बल कैम्प इंटेग्रिटी पर हमले के बाद भीषण गोलीबारी और बम विस्फोट में नौ लोग मारे गए। नाटो ने एक बयान जारी कर कहा, ‘रेसोल्यूट सपोर्ट (नाटो) का एक कर्मचारी और आठ रेसोल्यूट सपोर्ट संविदा असैन्य नागरिक मारे गए हैं।' कैम्प इंटेग्रिटी विस्फोट के तुरंत बाद काबुल में सैन्य विमानों के उड़ने की आवाज सुनी जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications