रविवार को भूकंप के झटकों से दहला जापान, कोई नुकसान नहीं
टोक्यो। रविवार को जापान के पश्चिमी हिस्से में 5.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके जापान के इबाराकी प्रांत में आए। स्थानीय समय 13:24 बजे लोगो को झटके महसूस हुए पर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नही हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र इबाराकी था, जो प्रशांत महासागर से सटा और टोक्यो के पूर्वोत्तर में है।
भूकंप की गहराई टोक्यो के उत्तर पश्चिम में 44 किलोमीटर बताई गई है। फिलहाल किसी की जान के नुकसान की कोई खबर नही हैं और सुनामी की चेतावनी की भी कोई रिपोर्ट नहीं है।
बता दें कि जापान दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले क्षेत्रों में से एक है, जो परिमाण के हिसाब से दुनिया के सबसे अधिक भूकंप आने वाले क्षेत्रों मे पांचवें स्थान पर हैं।
अब तक जापान मे सबसे तेज भूकंप 11 मार्च , 2011 मे पूर्वोत्तर त ट पर आया, जो अपने साथ एक विशाल सुनामी भी लाया था जिसमें लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications