Shocking: 1 साल में ब्रिटेन की 43 लड़कियां बनीं 'जिहादी दुल्हन'!

नई दिल्ली। एक चौंकाने वाली खबर इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ी हुई है, कहा जा रहा है कि पिछले एक साल के अंदर ब्रिटेन से 43 लड़कियों ने 'जिहादी दुल्हन' का फैसला लेते हुए सीरिया की ओर रूख किया है। यह बात उस आंकड़े में निकल कर आयी है जो ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को अधिकारिक तौर पर पेश किया है।

पुलिस के हिसाब से 700 तक की संख्या में लोग जिहादी समूह से जुड़ने के लिए ब्रिटेन से सीरिया गए थे लेकिन सब जुड़ नहीं पाये और इसी कारण आधे वापस लौट आये हैं लेकिन महिलाओं के लौटने का कोई प्रमाण उनके पास नहीं है । पुलिस के मुताबिक आंतकवादी समूह तरह-तरह की चीजों से महिलाओं को लुभाकर उनके इस्तेमाल कर रहे हैं।

आतंकवादी समूह पूरी तरह से महिलाओं का ब्रेनवाश करने में सफल हो रहा है जिसके कारण महिलाओं को लगता है कि जिहादी दुल्हन बनने से उनकी सारी समस्याएं दूर हो जायेंगी और उसकी वजह से वो उनके मायाजल में फंस रही है लेकिन वास्तिवकता से जब वो दो-चार होती है तब तक जिंदगी उनकी नरक बन चुकी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+