गाजा में सबसे बड़ा हमला, इजराइल ने किए 24 घंटे में 400 से ज्यादा हमले, 700 लोगों की मौत

इजराइल और हमास के बीच जंग का ये 19वां दिन है। अब तक ताजा जानकारी के मुताबिक इस जंग में लगभग 6000 लोग मारे गए हैं। इस बीच इजराइल हमास पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक कर रहा है। महज 24 घंटे में इजराइल ने गाजा में 700 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से बताया है कि 24 घंटे के बीच इजराइल ने 400 से अधिक हवाई हमले किए। इनमें 704 लोग मारे गए। यह आंकड़ा जंग शुरू के बाद से एक दिन में मारे गए लोगों के हिसाब से सबसे अधिक है।

400 Israeli airstrikes in a day

इजराइल ने खुद माना है कि उसने एक दिन में 400 हवाई हमले किए। हालांकि इजराइल की तरफ से सिर्फ 47 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। इससे एक दिन पहले इजराइल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर 320 हवाई हमले किए थे।

इस बीच हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गाजा पर इजराइल की बमबारी में बीते 24 घंटे के दौरान 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 756 लोगों की मौत हुई। इनमें 344 बच्चे हैं। अधिकारियों ने कहा कि हालिया हमलों में गाजा का दक्षिणी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 7 अक्टूबर से अब तक 6500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें 2704 बच्चे हैं।

इससे पहले इजराइली सेना ने मंगलवार रात को सीरिया के मिलिट्री बेस पर भी हमले किए थे। सीरिया ने कहा है कि इसमें उनके 8 सैनिकों की मौत हो गई है। IDF ने बताया है कि सीरिया की तरफ से गोलन हाइट्स में इजराइली समुदाय पर रॉकेट दागे गए थे, जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की।

इस बीच ईरान पर हवाई हमले को लेकर इजराइली रक्षा बल के प्रवक्ता ने जवाब दिया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता डेनियल हैगरी ने बुधवार को कहा कि ईरान पश्चिम एशिया को अस्थिर कर रहा है। ईरान पर हवाई हमले को लेकर उन्होंने कहा, "अभी हमारा फोकस गाजा में जारी संघर्ष पर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+