चार साल का लड़का प्रिंसेस डायना का पुनर्जन्म, पिता का दावा बता रहा है सब कुछ!

कैनबरा। ऑस्‍ट्रेलिया में एक अजब-गजब घटना हुई है। यहां पर एक चार साल के बच्‍चे के पिता ने दावा किया है कि उनका बेटा ब्रिटेन की प्रिंसेज डायना का पुर्नजन्‍म है। इस बच्‍चे का नाम बिली कैंपेबल है और इसके पिता डेविड कैंपबल ऑस्‍ट्रेलिया में एक टीवी एंकर है। बिली का जन्‍म डायना की मौत के 18 वर्ष बाद हुआ है। प्रिंसेज डायना की 31 अगस्‍त 1997 को एक कार एक्‍सीडेंट में मौत हो गई थी।

डायना की फोटो देखकर बोला यह मैं हूं

डायना की फोटो देखकर बोला यह मैं हूं

ब्रिटेन के अखबार द सन ने लिखा है कि जिस समय बिली के पिता स्‍टेलर मैगजीन के लिए कॉलम लिख रहे थे उन्‍होंने हैरानी भरी एक बात लिखी। उन्‍होंने लिखा, 'बिली की उम्र जब दो वर्ष थी तो उसने एक कार्ड की तरफ इशारा किया और कहा देखों यह मैं हूं जब मैं एक राजकुमारी था।' बिली ने जिस कार्ड की तरफ इशारा किया उस पर प्रिंसेज डायना की फोटो बनी हुई थी। लेकिन प्रिंसेज डायना के लिए बिली की दिवानगी यहीं खत्‍म नहीं हुई।

विलियम और हैरी को कहता है अपना बेटा

विलियम और हैरी को कहता है अपना बेटा

डेविड के मुताबिक बिली को एक बच्‍चे के तौर पर डायना की जिंदगी की सारी बातें मालूम हैं। वहीं वह प्रिंस विलियम और हैरी को अपने बेटे के तौर पर भी बताता है। साथ ही परिवार के साथ अक्‍सर वह ऐसी बातें करता है जिसमें वह दोनों भाईयों का जिक्र अपने बच्‍चों के तौर पर करता है। जो बात डेविड को हैरान करती है वह डायना के भाई जॉन के बारे में बिली का बात करना है। जॉन की मौत उनके जन्‍म के कुछ समय बाद ही हो गई थी। जॉन के बारे में बिली इस तरह से बातें करता है जैसे वह उसका अपना भाई हो। उसके बारे में वह ऐसी चीजें बताता हैं जो शायद ही किसी को मालूम हों।

एक किले के बारे में मालूम हर बात

एक किले के बारे में मालूम हर बात

कैंपबेल फैमिली को बिली की बातों पर जरा भी विश्‍वास नहीं था। लेकिन बिली ने महारानी एलिजाबेथ के क्रिसमस रेजीडेंस बालमोराल के इंटीरियर के बारे में एक-एक जानकारी दी और वे सभी सही थीं। उन्‍होंने कॉलम में अपने एक स्‍कॉटिश दोस्‍त के हवाले से लिखा कि बिली ने उसे बताया था कि जब वह प्रिंसेज डायना था तो अक्‍सर एक किले में जाता था। बिली ने उस महल के बारे में बताया कि यहां पर यूनिकॉर्न हैं और इसे बालमोराल के तौर पर जानते हैं।

याद है वह दर्दनाक कार क्रैश भी

याद है वह दर्दनाक कार क्रैश भी

डेविड ने यह भी बताया कि उनके बेटे को डायना के साथ हुआ वह कार हादसा भी याद है। उसकी मां ने उसे डायना की एक और फोटो दिखाई। इस पर उसने कहा, 'यह तो मैं हूं एक राजकुमारी के तौर पर। फिर एक दिन साइरन की आवाज सुनाई दी और मैं राजकुमारी के तौर पर नहीं रह गया था। डेविड ने हैरानी से पूछा है कि क्‍या बिली जब बड़ा हो जाएगा तो भी उसे यह सारी बातें याद रहेंगी। क्‍या वह लोगों के लिए भी राजकुमारी का पुर्नजन्‍म रह सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+