पाकिस्तान में नवनिर्मित पुलिस थाने पर आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मियों की मौत, कम से कम 4 घायल

हाल ही में इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन खबर है कि इसके पीछे तहरीके तालिबान पाकिस्तान का हाथ हो सकता है।

4 policemen killed in pakistan

Image: ANI

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक पुलिस थाने पर आतंकवादी हमला हुआ। आतंकियों के इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कम से कम 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान कबाइली जिले की सीमा से सटे लकी मरवत के बरगई पुलिस स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन खबर है कि इसके पीछे तहरीके तालिबान पाकिस्तान का हाथ हो सकता है।

आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस चला रही अभियान

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस थाने पर हमला करने आए आतंकियों के पास ग्रेनेड और रॉकेट लांचर सहित कई घातक हथियार थे। पुलिसकर्मी और आतंकियों के बीच कई घंटे तक गोलीबारी हुई। इसके बाद घटना स्थल पर बाकी पुलिस बलों के पहुंचने के बाद सभी आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस की टुकड़ी आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रांतीय पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने की निंदा

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शोक जताते हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा, 'आतंकवाद के अवशेषों के पूर्ण उन्मूलन तक हमारे प्रयास जारी रहेंगे।' बता दें कि 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक समूह के रूप में स्थापित तहरीक-ए-तालिबान ने जून में संघीय सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने उग्रवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया था। तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने बीते महीने एक पुलिस गश्ती वाहन पर हमला किया था, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+