अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में बजा भारतीयों का डंका, दर्जनभर भारतीय अमेरिकियों ने दर्ज की जीत, 4 को दोबारा मिली जीत

नई दिल्ली। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय अमेरिकी उम्मीदवारों का डंका बजा है। इस चुनाव में दर्जनभर भारतीय अमेरिकी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की तो वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के 4 भारतीय अमेरिकी उम्मीदवारों की फिर से जीत मिली है। इस मध्यावधि चुनावो को बेहद धुव्रीकरण वाला माना जा रहा था। इस चुनाव में देश भर में भारतीय अमेरिकियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 4 उम्मीदवारों को तो दोबारा जीत मिली। इसमें शामिल राजा कृष्णमूर्ति को इस बार पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले हैं।

 4 Indian-Americans Re-Elected To US House In Midterm Elections
वहीं पिछले तीन बार से सांसद रहे डॉक्टर अमी बेरा को चौथी बार जीत मिली। उन्हें फिर से कैलिफोर्निया से सांसद चुना गया। जबकि भारतीय मूल के रो खन्ना को सिलिकॉन घाटी से जीत मिली। जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल 66 प्रतिशत मतों के अंतर से जीत हासिल की। आपको बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय अमेरिकियों का अनौपचारिक समूह अपनी संख्या को बढ़ाने में नाकमियाब रहा है।

अब नए भारतीय अमेरिकी उम्मीदवारों में से छह से अधिक प्रतिनिधि सभा में नहीं जा पाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में प्रतिनिधि सभा का महत्व भारत में लोकसभा के बराबर होता है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकियों ने राज्य विधानसभाओं में अधिक सीटें जीती। इस संगठन ने पहली बार राम विल्लिवम को इलिनोइस सीनेट के लिए भेजा , जबकि भारतीय- अमेरिकी मुस्लिम महिला मुजताबा मोहम्मद अमेरिका के उत्तर करोलिना स्टेट सीनेट चुनी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+