ब्रिटेन में अवैध वीजा पर काम कर रहे 38 भारतीय गिरफ्तार

ब्रिटेन में गृह कार्यालय के इमीग्रेशन प्रवर्तन दल ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित शहर के एमके क्लोथिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटिड पर छापा मारा।

नई दिल्‍ली। ब्रिटेन में इमीग्रेशन अधिकारियों ने लीसेस्‍टर शहर स्थित दो कपड़ा फैक्‍ट्रियों में छापेमारी कर 9 महिलाओं सहित 38 भारतीयों को हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों पर वीजा से अधिक अवधि तक रहने या अवैध तौर पर काम करने का आरोप है। इमीग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी भारतीयों के पास वैध वीजा भी नहीं था।

ब्रिटेन में अवैध वीजा पर काम कर रहे 38 भारतीय गिरफ्तार

वहीं जिन दो कंपनियों में छापा मारा गया है उनपर अवैध तरीके से काम करवाने के लिए 20000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में गृह कार्यालय के इमीग्रेशन प्रवर्तन दल ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित शहर के एमके क्लोथिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटिड पर छापा मारा और 38 भारतीयों और एक अफगान नागरिक को पकड़ा।

खबरों के मुताबिक पकड़े गए लोगों में 31 लोग अपनी वीजा अवधि से अधिक समय तक रहे, सात लोग देश में अवैध तौर पर घुसे और एक ने अपनी वीजा शर्तों का उल्लंघन करके काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+