नगरपालिका टीम को कूड़े के ढेर में मिले 32 शव और 9 कटे सिर, सनसनी
नगरपालिका के कर्मचारियों को मैक्सिको में एक गुप्त सामूहिक कब्रिस्तान मिला है।
मैक्सिको। नगरपालिका के कर्मचारियों को एक छुपे सामूहिक कब्रिस्तान में 32 शव और 9 कटे सिर मिले तो उनकी सांसे अटक गईं। मामला दक्षिण मैक्सिको का है।
मैक्सिको के गुरेरो राज्य में एक गांव में छोटे से पहाड़ के पास बड़ी संख्या में मानव शव और कटे सिर मिलने का मामला सामने आया है। नगरपालिका के कर्मचारियों को शव दिखे, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देश में बिक रहे हैं नवजात, लड़की का 1 लाख तो लड़के का 2 लाख रुपए
जिस क्षेत्र में ये शव मिले हैं, वो इलाका गैंगवार और ड्रग्स की तस्करी के लिए मशहूर है। इस क्षेत्र में अपहरण की भी काफी घटनाएं होती हैं। म्युनिसिपालिटी के लोगों द्वारा कुछ शव देखे जाने पर पुलिस और सौनिकों यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
पुलिस के अनुसार, सूटना के बाद क्षेत्र मे भी पुलिस ने छापेमारी की और एक अपहरण किए गए एक व्यक्ति को छुड़ाया है। जहां ये शव मिले हैं, वो क्षेत्र गुरेरो राज्य में जिटाला म्युनिसिपालिटी के अंतर्गत आता है।
10 महीने की बच्ची संग डे-केयर में हैवानियत, पटक-पटक कर पीटा, देखें वीडियो
सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, 32 शव और 9 कटे सिर मिले हैं। आसपास के स्थानों पर अभी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे दिल दहला देने वाला कहा है।
गुरेरो की पुलिस के अनुसार, पिछले हफ्ते राज्य में जिनमें 9 के ही शव मिले थे। अपहरण की वारदातें भी पिछले कुछ समय में बहुत बढ़ी हैं। पुलिस के अनुसार, गुरेरो देश का सबसे ज्यादा हिंसा वाला राज्य है।
चीन में निर्माणाधीन पावर स्टेशन का एक टावर गिरा, 40 की मौत, कई घायल