इराक में शिया मुसलमानों के शिविर में बम धमाका, 30 की मौत
बगदाद। इराक से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक बगदाद में शिया मुसलमानों के शिविर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 60 लोग घायल हो गए हैं।

शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक शियाओं के 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये शिविर भीड़भाड़ वाले बाजार में बगदाद में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि यहां पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की मौत की याद में हजारों शिया तीर्थ यात्री इकट्ठा हुए थे।
इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी है हालांकि इससे पहले हुए ऐसे ही हमलों को इस्लामिक स्टेट इराक में अलग-अलग जगहों पर अंजाम दे चुका है। इनमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications