आईसलैंड में रोड एक्‍सीडेंट, भारतीय मूल के तीन ब्रिटिश नागरिकों की मौत

लंदन। आईसलैंड में शुक्रवार को एक रोड एक्सीडेंट में भारतीय मूल के तीन ब्रिटिश नागरिकों की मौत हो गई। दो भाई और उनके परिवार एक एसयूवी में थे जब उनकी गाड़ी रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। आईसलैंड पुलिस की ओर से बताया गया है कि एक बच्‍चे की भी मौत हो गई है। इसके अलावा सात और नौ वर्ष के दो बच्‍चे घायल हैं। पुलिस का कहना है कि घायल लोग एक ही परिवार के हैं। यह हादसा गुरुवार को उस समय हुआ जब गाड़ी स्‍केड्रारासैंडुर से गुजर रहे वन-लेन वाले पु‍ल की रेलिंग से टकरा गई और गिर गई। कार एक नदी के किनारे गिरी।

iceland-car-crash.jpg

परिवार के संपर्क में दूतावास

पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी टकरा गई। लेकिन माना जा रहा है कि कम तापमान की वजह से यह हादसा हुआ है। एक्‍सीडेंट रात में हुआ है और उस समय काफी कोहरा था और खून जमा देने वाली ठंड थी। इंग्लिश डेली टाइम्‍स ऑफ इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक भारतीय मूल के थे। रेक्‍जाविक स्थित ब्रिटिश दूतावास की ओर से इस बात की पुष्टि स्‍थानीय न्‍यूज एजेंसी के साथ बातचीत में की गई है कि ये टूरिस्‍ट्स थे और ब्रिटिश नागरिक थे। दूतावास की ओर से इनके परिवार को जानकारी दे दी गई है और उन्‍हें हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है। भारतीय दूतावास ने परिवार के तीसरे भाई से संपर्क किया है जो ब्रिटेन में रहते हैं। जल्‍द ही वह आईसलैंड पहुचेंगे। आईसलैंड में भारतीय राजदूत ने उस अस्‍पताल का दौरा किया जहां पर घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने डॉक्‍टरों से बात की और घायलों का हाल-चाल जाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+