कनाडा के ब्रैमप्‍टन में 27 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्‍या

कनाडा के ब्रैमप्‍टन सिटी में एक 27 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस युवक का नाम पलविंदर सिंह है और उसे उसके घर में गोली मारी गई है। पलविंदर एक ट्रक ड्राइवर था और साल 2009 से कनाडा में रह रहा था।

टोरंटो। कनाडा के ब्रैमप्‍टन सिटी में एक 27 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस युवक का नाम पलविंदर सिंह है और उसे उसके घर में गोली मारी गई है। पलविंदर एक ट्रक ड्राइवर था और साल 2009 से कनाडा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक पलविंदर के घर के पास गोलीबारी हो रही थी और इसी फायरिंग में उनकी हत्‍या कर दी गई। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में 18 और 19 वर्ष के दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पर फर्स्‍ट डिग्री मर्डर के तहत केस दर्ज हुआ है। दोनों लड़के मिसिस्‍सागुआ के रहने वाले हैं।

canada-indian-shot-dead.jpg

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन व्‍यक्तियों को फायरिंग के बाद गाड़ी पर भागते हुए देखा गया था। एक प्रत्‍यक्षदर्शी जिसका नाम जमाल है उसने बताया कि दो दिन पहले ही पलविंदर का बर्थडे सेलिब्रेट हुआ था और अब यह काफी दुख की बात है कि दो दिन बाद ही उसकी मृत्‍यु हो गई है। जमाल की मानें तो वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन पलविंदर की मौत काफी दर्दनाक है। ब्रैमप्‍टन में पलविंदर की हत्‍या इस वर्ष हुई 11वीं हत्‍या है। 22 अक्‍टूबर को यहां पर नगर‍पालिका के चुनाव होने वाले हैं। यहां के चुनावों में उम्‍मीदवार के तौर पर किस्‍मत आजमा रहे क्रैमाइन विलियम्‍स ने मेयर लिंडा जैफ्री से कार्रवाई की मांग की हैं। उनका कहना है कि ब्रैमप्‍टन में गन वॉयलेंस बढ़ता ही जा रहा है। इस पर नियंत्रण लगाना अब बहुत जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+