25 साल की टीचर को 16 साल के छात्र से हुआ इश्क, संबंध बनाए तो हुई गिरफ्तार
ओलिविया सॉधेइम नाम की महिला लिनवूड हाई स्कूल में टीचर थी। उस पर नाबालिग छात्र के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।
वाशिंगटन। नाबालिग छात्र से शारीरिक संबंध बनाने वाली 25 वर्षीय टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। वाशिंगटन की रहने वाली टीचर को बीते बुधवार को उसके घर से तब गिरफ्तार किया गया जब मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव ने सर्च वारंट जारी किया।

डेली मेल के मुताबिक, ओलिविया सॉधेइम नाम की महिला लिनवूड हाई स्कूल में टीचर थी। उस पर नाबालिग छात्र के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। अधिकारियों के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्र ने टीचर के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की थी।
जांच पूरी होने तक स्कूल ने दी छुट्टी
पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही उसे स्कूल से भी तब तक के लिए छुट्टी दे दी गई है जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती।
टीचर के बारे में बीते सप्ताह पहली बार पता चला था, जिसके बाद स्कूल के रिसोर्स ऑफिसर को इसकी जानकारी दी गई। अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पास किए थे सारे टेस्ट
महिला टीचर पर लगे आरोपों पर स्कूल प्रशासन ने कहा कि उसके पिछले रिकॉर्ड को चेक करने के लिए तमाम सारे टेस्ट लिए गए थे जिनमें वह पास हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications