नेपाल में बड़ा हादसा, बस दुर्घटना में 30 की मौत, 41 घायल
नयी दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है। नेपाल के पश्चिमांचल के सेती अंचल के डोटी जिले में बस पलट जाने से 30 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे जोरायल से धनगड़ी जा रही यात्रियों से ठसाठस भरी बस 250 मीटर खाई में गिर गई।

हादसा जिस वक्त हुआ उस वक्त बस में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे। ये सभी लोग दशहरा मनाने के बाद अपने काम पर लौट रहे थे। रास्ते में जोरायल-धनगड़ी मार्ग पर सतीवन के पास बस असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गई।
चश्मदीदों के मुताबिक बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं। यहां तक कि छत पर भी लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य जोरों से चल रहा है।
हादसे में जहां 30 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 41 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अभी तक किसी भी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications