सोमालिया में भीषण आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत

नई दिल्ली। सोमालिया की राजधानी में भीषण आत्मघाती हमला हुआ है। राजधानी मोगादिशू के एक होटल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत हो गई,जबकि 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक होने वाली थी, लेकिन उससे ठीक पहले नासाहाब्लोड होटल के बाहर शनिवार देर रात को ये हमला हो गया।

25 Dead After Extremists Attack Hotel in Somalia's Capital

होटल के बाहर सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। इसी बीच हमलावरों ने होटल के बाहर विस्फोट कर दिया,जिसकी वजह से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मंत्री समेत 30 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाल लिया गया।

पहले के बाद हमलावरों ने दूसा हमला कर दिया। दूसरा हमला बचाव दलों के ऊपर किया गया। आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले हफ्ते भी मोगादिशू में आतंकी हमला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+