अपने पति से ज्यादा कमाती हैं 24 प्रतिशत महिलाएं

आज वक्त बदल चुका है। आज की महिलाएं मुक्त हैं, उत्साह और आत्म विश्वास से लबरेज। घर के काम काज में बंध कर रहने की प्रवृति से बाहर आने की हिम्मत तो महिलाओं ने वर्षों पहले से दिखाना शुरू किया था। लेकिन सामाजिक स्तर पर आज उनकी यह कदम अपने छाप छोड़ती दिख रही है।
इसी विश्वास का कमाल है कि एक सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिका में 24 प्रतिशत महिलाएं अपने पति से ज्यादा कमाती हैं। इस सर्वेक्षण में सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही शामिल किया गया है। 1970 में यह संख्या केवल 7 प्रतिशत की थी। जिसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यह जानकारी व्हाइट हाउस के द्वारा टि्वटर पर डाली गयी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात पर खुशी जताते हुए टि्वट किया है कि नौकरी से हमें कमाई के साथ साथ मान- मर्यादा और प्रतिष्ठा भी मिलती है। यह कोई महिला मुद्दे से जुड़ी बात नहीं है, बल्कि महिलाओं की सफलता, एक तरह से अमेरिका की सफलता है।
वहीं, व्हाइट हाउस के आधिकारिक टि्वटर एकांउट ने टि्वट करते हुए लिखा है कि यह एक सिर्फ एक क्षण भर नहीं, बल्कि एक क्रांति है।
बहरहाल, भारतीयों के लिए यह क्षण या यह क्रांति कितने वर्षों में सामने आएगी, सोचनीय है। फिलहाल, नरेन्द्र मोदी के अच्छे दिन से हम कुछ उम्मीदें तो बांध सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications