2022: कौन सा देश सबसे पहले और किस देश में सबसे आखिर में मनता है नये साल का जश्न?

विश्व में कौन सा देश सबसे पहले नये साल का स्वागत करता है और किस देश में सबसे आखिर में नये साल का जश्न मनाया जाता है।

नई दिल्ली, जनवरी 01: नये साल का आगाज हो चुका है और हम साल 2021 को पीछे छोड़कर साल 2022 में प्रवेश कर चुके हैं। इस मौके पर पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है और हर देश अपने अपने तरीके से खुशियां मना रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, हर देश एक ही वक्त पर नये साल का जश्न नहीं मनाते हैं, बल्कि खुशियां मनाने का उनका वक्त अलग अलग होता है और अलग अलग समय पर नये साल का स्वागत करते हैं।

सबसे पहले किस देश में स्वागत?

सबसे पहले किस देश में स्वागत?

ओशिनिया दुनिया का पहला वो देश है, जो नए साल का सबसे पहले स्वागत करता है। प्रशांत द्वीप में स्थित इस छोटे देश के अलावा टोंगा, समोआ और किरिबाती नए साल का स्वागत करने वाले पहले देश हैं। 1 जनवरी यहां 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे ही हो जाता है और जाहिर सी बात है, एक जनवरी होते ही यहां पर आतिशबाजी शुरू हो जाती है और लोग जीभर के नये साल का स्वागत करते हैं।

सबसे आखिर में किस देश में स्वागत?

सबसे आखिर में किस देश में स्वागत?

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास स्थिति निर्जन द्वीप समूह हाउलैंड और बेकर में सबसे आखिर में नये साल का जश्न मनाया जाता है। साल 2022 का भी स्वागत इसी द्वीप पर सबसे आखिर में किया जाएगा। भारत में जब एक जनवरी को शाम के साढ़े पांच बजेंगे, तब जाकर इस द्वीप पर एक जनवरी दस्तक देगा और उसके बाद ही यहां रहने वाले वाशिंदे नये साल का जश्न मनाएंगे।

किस देश में कितने बजे हैप्पी न्यू ईयर

किस देश में कितने बजे हैप्पी न्यू ईयर

आपको हम कुछ हैरान करने वाली बातें बताते हैं, कि भारतीय समय के हिसाब से किस देश में हैप्पी न्यू ईयर कितने बजे मनाया जाता है। यानि, अलग अलग देशों में जब नया साल दस्तक देता है, तो उस वक्त भारत में समय क्या हो रहा होता है।

  • 31 दिसंबर की राज जो देश करते हैं स्वागत
  • न्यूजीलैंड, शाम के साढ़े 3 PM (31 दिसंबर-भारत)
  • ऑस्ट्रेलिया, शाम के साढ़े 6 PM (31 दिसंबर-भारत)
  • जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया- 8:30 PM (31 दिसंबर-भारत)
  • चीन, फिलिपींस और सिंगापुर- 9:30 PM (31 दिसंबर-भारत)
  • बांग्लादेश- 11:30 PM (31 दिसंबर- भारत)
  • नेपाल- 11:45PM (31 दिसंबर-भारत)
  • भारत, श्रीलंका- 12AM
  • पाकिस्तान- 12:30 AM
  • जर्मनी, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और स्पेन- 4:30AM
  • ब्रिटेन, आयरलैंड, आइसलैंड, पुर्तगाल- 5:30AM
एक जनवरी को जो देश करते हैं स्वागत

एक जनवरी को जो देश करते हैं स्वागत

  • ब्राजील- सुबह साढ़े 7 बजे
  • अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे- सुबह साढ़े 8 बजे
  • न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन- सुबह साढ़े 10 बजे
  • शिकागो- सुबह साढ़े 11 बजे
  • कोलोराडो और एरिजोना- दोपहर साढ़े 12 बजे
  • नेवेदा- दोपहर डेढ़ बजे
  • अलास्का, दोपहर ढाई बजे
  • हवाई- दोपहर साढ़े 3 बजे
  • अमेरिकन साओआ- शाम साढ़े 4 बजे
  • हाउलैंड और बेकर आयलैंड- शाम साढ़े 5 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+