VIDEO: उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का टायर फटने से लगी आग, 20 लोग हुए घायल
यह घटना विमान के उड़ान भरने से चंद मिनट पहले हुई, जिसके तुरंत बाद बचाव कार्य के तहत सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजे से विमान से बाहर निकाला गया।
शिकागो। शुक्रवार को शिकागो के ओहारे इंटरनेशनल एरयरपोर्ट पर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में अमेरिकन एयरलाइन्स के एक विमान का टायर फट गया। टायर के फटने के बाद विमान के एक हिस्से में आग भी लग गई है।

यह घटना विमान के उड़ान भरने से चंद मिनट पहले हुई, जिसके तुरंत बाद बचाव कार्य के तहत सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजे से विमान से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।
यह आग अमेरिकन एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 383 के बोइंग B767 विमान में लगी। हादसा वहां के हिसाब से दोपहर करीब ढाई बजे (सेंट्रल डेलाइट टाइम, सीडीटी) हुआ।
इस घटना के वक्त विमान में ही सफर कर रहे एक यात्री ने पूरी घटना की वीडियो बना ली है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटों और धुएं के गुबार ने विमान को अपनी चपेट में ले लिया।
वीडियो बनाने वाली शख्स भी बेहद घबराया हुआ था और विमान के अन्य यात्री भी घबराए हुए थे। आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।
अमेरिकन एयरलाइन्स ने एक बयान में कहा है कि विमान को 'इंजन संबंधी मैकेनिकल कारण' के चलते खाली करवाया गया। जिस समय आग लगी उस समय एयरलाइन में 161 लोग थे और इसके क्रू के मेंबरों की संख्या 9 थी।
हादसे के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे बंद कर दिए गए। एफएए के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications