न्यूयॉर्क में नदी के किनारे टेप से बंधे मिले सऊदी की 2 लापता बहनों के शव

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सऊदी मूल की दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों बहनों के शव न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन नदी के किनारे बंधे हुए मिले हैं। दोनों की पहचान रेटाना फेरिया (22) और टाला फेरिया (16) के तौर पर हुई है। पुलिस सऊदी अरब की दो बहनों की रहस्यमय मौत की जांच कर रही है, जिनके शरीर पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क शहर के वाटरफ्रंट पर टेप से बंधे मिले थे। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि बहनों की हत्या क्यों की गई।

2 Sisters Were Found Dead in the River, Duct-Taped Together in the Hudson River

शवों पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। बहनों ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, ड्रेस में फर-ट्रिम कॉलर थे जिन्हें आपस में बांधा हुआ था। वह मूल रूप से सऊदी अरब की रहने वाली थीं। उनका परिवार वर्जीनिया के फेयरफैक्स में रहता है। घटनास्थल औऱ उनके घर के बीच में 225 मील दूरी है। पुलिस ने बताया कि, दोनों का शव एक टेप बंधा हुआ था। चेहरा दोनों की एक दूसरे के सामने था। उनके शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशाना नहीं है। इसके अलावा दोनों बहनों के शरीर पर पूरे कपडे़ मौजूद थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 24 अगस्त को नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन में टाला फेरिया के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन बाद में रिपोर्ट वापस ले ली गई, जब दावा किया गया था कि टाला न्यूयॉर्क में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है।न्यूयॉर्क पुलिस ने मंगलवार को कहाकि इस मामले में दोनों मृत लड़कियों की मां ने कहा कि, उन्हें सऊदी अरब दूतावास के एक अधिकारी से फोन आया, जिससे परिवार को यू.एस. छोड़ने का आदेश दिया गया क्योंकि उनकी बेटियों ने राजनीतिक आश्रय के लिए आवेदन किया था।

वाशिंगटन स्थित सऊदी दूतावास ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बहनों के बारे में और जानने के लिए न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने वर्जीनिया को एक जासूस भेजे है। डिटेक्टीव के चीफ डर्मोट शी ने कहा कि वे विशेष रूप से यह जानने में रुचि लापता होने से पहले क्या स्थिति थी और न्यूयॉर्क में आने के बाद उनके साथ क्या हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों बहनों ने कहीं सुसाइड तो नहीं की। ऐसा हो सकता है कि दोनों ने जियोर्ज वाशिंगटन ब्रिज से छलांग लगाई हो। इसी ब्रिज के पास उनके शव पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+