Turkey earthquake:128 घंटे बाद मलबे से मुस्कुराते हुए निकला बच्चा, लोग बोले- ये चमत्कार नहीं तो और क्या है?
महज 2 महीने के बच्चे के 128 घंटे बाद मलबे से बाहर निकलने के बाद की तस्वीरों ने दुनिया भर में लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। एक वीडियो में ये बच्चा मलबे से निकाले जाने के बाद मुस्कुराता हुआ दिख रहा है।

तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 35,000 को पार कर गया है। सिर्फ तुर्की में 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। मगर इससे इतर चमत्कारिक रूप से भूकंप के सैकड़ों घंटों बाद लोगों के जिंदा बचने के मामले में भी देखने को मिल रहे हैं। अभी एक ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला जब करीब 128 घंटे बाद एक छोटे बच्चे को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
महज 2 महीने के बच्चे के 128 घंटे बाद मलबे से बाहर निकलने के बाद की तस्वीरों ने दुनिया भर में लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। एक वीडियो में ये बच्चा मलबे से निकाले जाने के बाद मुस्कुराता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस बच्चे को मलबे से निकाला गया तो वहां मौजूद लोग चीख पड़े। उन्होंने खुशी में तालियां बजाईं और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि इतने घंटे मौत से सामना होने के बावजूद बच्चे के चेहरे पर कितनी प्यारी मुस्कान है। वह बार बार बचाव व राहत कार्य में लगे शख्स की उंगली पीने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने के बाद अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोगों ने इसे देखा है और सराहा है। लोग बच्चे पर खूब प्यार जता रहे हैं और उसकी सलामत के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। कई लोग तो कह रहे कि इस वीडियो को देखने के बाद उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे। लोग उसे जन्मजात फाइटर बता रहे हैं और बचाव दल को थैंक्यू कर रहे हैं।
इस बच्चे के मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद एक और वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बच्चे को खिलखिलाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। रविवार शाम एक एकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 50 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications